Get App

2000 रुपये के नोट पर आम लोगों को मिल सकती है राहत, RBI बढ़ा सकता है डेडलाइन

Rupees 2000 Note: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) कर्मचारियों को 2,000 रुपये का नोट बदलने के लिए थोड़ा और समय दे सकता है। RBI आम लोगों को अक्टूबर तक नोट बदलने या जमा करने का टाइम दे सकता है। RBI 2,000 रुपये के नोट बदलने और एक्सचेंज करने का समय करीब एक महीना बढ़ा सकता है। RBI नॉन रेजिडेंट इंडियन (NRI) यानी विदेशो में रह रहे इंडियन को ध्यान में रखकर इसे आगे बढ़ाने पर विचार कर सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 29, 2023 पर 12:28 PM
2000 रुपये के नोट पर आम लोगों को मिल सकती है राहत, RBI बढ़ा सकता है डेडलाइन
RBI आम लोगों को 2,000 रुपये का नोट बदलने के लिए थोड़ा और समय दे सकता है।

Rupees 2000 Note: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) आम लोगों को 2,000 रुपये का नोट बदलने के लिए थोड़ा और समय दे सकता है। RBI आम लोगों को अक्टूबर तक नोट बदलने या जमा करने का टाइम दे सकता है। सीनियर अधिकारी ने नाम न देने की शर्त पर बताया कि आरबीआई नोट बदलने का टाइमलाइन बढ़ा सकता है। अधिकारी ने कहा कि RBI 2,000 रुपये के नोट बदलने और एक्सचेंज करने का समय करीब एक महीना बढ़ा सकता है। RBI नॉन रेजिडेंट इंडियन (NRI) यानी विदेशो में रह रहे इंडियन को ध्यान में रखकर इसे आगे बढ़ाने पर विचार कर सकती है।

अभी 2,000 रुपये की नोट बदलने की डेडलाइन है 30 सितंबर

19 मई को आरबीआई ने 2,000 रुपये के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। अभी तक 2,000 रुपये के नोट को बदलने की आखिरी तारीख कल 30 सितंबर तक है। RBI ने अभी तक आधिकारिक तौर पर डेट बढ़ाने की बात नहीं की है। RBI ने सभी आम लोगों से अनुरोध किया था कि लोग 30 सितंबर तक 2,000 हजार रुपये के नोट बैंकों में जमा कर दें या उनके बदले में दूसरे वैल्यू के नोट ले लें। अब बैंक से नोट बदलने के लिए कल तक का ही समय बचा है।

93 फीसदी से अधिक 2,000 रुपये के नोट आए वापिस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें