Rs 2000 Note: HDFC बैंक ने 2,000 रुपये के नोटों को बदलने के लिए कही ये बात, ग्राहकों को भेजा ई-मेल

Rupees 2000 Note Withdrawn: लोग 2,000 रुपये के नोट 23 मई से बदल सकते हैं। नोट बदलने की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है लेकिन बैंक अपने ग्राहकों को जानकारी देने के लिए सलाह और नोटिस जारी कर रहे हैं। एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने भी अपने ग्राहकों को 2000 रुपये के नोट जमा करना शुरू करने के लिए ग्राहकों को मैसेज और जानकारी भेजना शुरू कर दिया है

अपडेटेड May 22, 2023 पर 5:36 PM
एचडीएफसी बैंक ने ईमेल में कहा है कि 2000 रुपये का नोट लीगल टेंडर रहेगा।

Rupees 2000 Note Withdrawn: लोग 2,000 रुपये के नोट 23 मई से बदल सकते हैं। नोट बदलने की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है लेकिन बैंक अपने ग्राहकों को जानकारी देने के लिए सलाह और नोटिस जारी कर रहे हैं। एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने भी अपने ग्राहकों को 2000 रुपये के नोट जमा करना शुरू करने के लिए ग्राहकों को मैसेज और जानकारी भेजना शुरू कर दिया है। एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को भेजे ईमेल में कहा है कि हम आपको भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के जारी किए गए 2000 रुपये के नोटों के बारे में अपडेट करना चाहते हैं।

एचडीएफसी बैंक ने ईमेल में कहा है कि 2000 रुपये का नोट लीगल टेंडर रहेगा। आप इसे अपने सभी ट्रांजेक्शन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे पेमेंट के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ग्राहक 30 सितंबर 2023 तक किसी भी ब्रांच में अपने एचडीएफसी बैंक खाते में आसानी से 2000 रुपये के नोट जमा कर सकते हैं। बैंक 23 मई 2023 से 30 सितंबर 2023 तक एचडीएफसी बैंक की किसी भी शाखा से अपने पैसे एक्सचेंज कर सकते हैं।

इसके अलावा एसबीआई ने कहा है कि एक बार में 20,000 रुपये तक जमा करने के लिए किसी आईडी या स्लिप पर्ची की जरूरत नहीं है। 22 मई को अपने सर्कुलर में आरबीआई ने बैंकों को यह भी सलाह दी कि काउंटर पर 2,000 रुपये के नोटों को बदलने की सर्विस ग्राहकों को दी जाएगी। केंद्रीय बैंक ने कहा कि बैंकों को सलाह दी जाती है कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए ब्रांच में वेटिंग की जगह, पीने का पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। आरबीआई ने बैंकों में 2,000 रुपए के नोट जमा करने या बदलने के लिए 30 सितंबर की समय सीमा तय की है।


आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार को कहा कि आरबीआई 2000 रुपये के नोटों को चलन से वापस ले रहा है, लेकिन ये लीगर टेंडर के रूप में जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने का कि जिस मकसद के लिए 2000 रुपये के नोट शुरू किए गए थे, वह पूरा हो गया है।

Share Market: आईटी शेयरों में तेजी से निवेशकों की चांदी, एक दिन में ₹2.2 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।