Sahara Refund: सुब्रत रॉय के निधन के बाद सहारा की स्कीमों में पैसा लगाने वाले लोगों की चिंता बढ़ने लगी है कि उन्हें पैसा वापिस मिलेगा या नहीं। हालांकि, इस पर सेबी (SEBI) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने कहा है कि अब भी वह सहारा ग्रुप का मामला जारी रखेगा, क्योंकि यह व्यक्ति नहीं, बल्कि इकाई से जुड़ा मसला है। सहारा ग्रुप के फाउंडर सुब्रत रॉय का 14 नवंबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। मार्केट रेगुलेटर के खाते में सहारा से जुड़ा कुल 25,000 करोड़ रुपये का फंड है और रॉय की मौत के बाद यह फंड फिर से फोकस में है। क्या आपका पैसा भी फंसा है तो पहले जान लें क्या आप इस पैसे को वापस पाने के हकदार हैं। केंद्र सरकार ने सहारा सहकारी समितियों में पैसा लगाने वाले जमाकर्ताओं के लिए पोर्टल लॉन्च कर चुका है। यहां वह क्लेम के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
