Get App

Sahara Refund: अगले महीने आएगी सहारा रिफंड की दूसरी किश्त, जल्द करें अप्लाई, वरना एक गलती से अटक जाएगा पूरा पैसा

Sahara Refund: सरकार ने सहारा की स्कीमों में पैसा लगाने वाले निवेशका का पैसा लौटाने का काम शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार ने 18 जुलाई को सीआरसीएस सहारा पोर्टल (CRCS Sahara Portal) को लॉन्च किया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 28, 2023 पर 12:56 PM
Sahara Refund: अगले महीने आएगी सहारा रिफंड की दूसरी किश्त, जल्द करें अप्लाई, वरना एक गलती से अटक जाएगा पूरा पैसा
Sahara Refund: सरकार ने सहारा की स्कीमों में पैसा लगाने वाले निवेशका का पैसा लौटाने का काम शुरू कर दिया है।

Sahara Refund: सरकार ने सहारा की स्कीमों में पैसा लगाने वाले निवेशका का पैसा लौटाने का काम शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार ने 18 जुलाई को सीआरसीएस सहारा पोर्टल (CRCS Sahara Portal) को लॉन्च किया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 6 अगस्त को पहली किश्त जारी कर दी थी। अभी तक इस पोर्टल के तहत 20 लाख से ज्यादा लोग आवेदन कर चुके हैं। जिन लोगों को पैसा सहारा की स्कीमों में पैसा लगा है, वह इसमें पैसा वापिस पाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही सरकार दूसरी किश्त सितंबर तक जारी कर सकती है।

जल्द सरकार जारी करेगी दूसरी किश्त

चार सहकारी समितियों - सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी (Sahara Credit Cooperative Society Ltd), सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी (Sahara Credit Cooperative Society Ltd), हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी (Humara India Credit Cooperative Society Ltd) और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी (Stars Multipurpose Cooperative Society Ltd) में पैसा लगाने वाले जमाकर्ताओं को ही पैसा मिलेगा। यह पोर्टल सहारा समूह की इन चार सहकारी समितियों में निवेशकों के लगाए पैसे को तेजी से लौटाने के लिए बनाया गया है।

अब तक 20 लाख से ज्यादा ने किया आवेदन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें