सहारा रिफंड पोर्टल पर अप्लाई करने के बाद भी नहीं आया बैंक अकाउंट में पैसा, तो पहले करें ये काम

Sahara Refund: सहारा की सहकारी समितियों में आपने भी पैसा लगाया और सरकार के पोर्टल पर रिफंड के लिए अप्लाई किया लेकिन 45 दिन बीतने के बाद भी पैसा नहीं आया है। आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे निवेशकों को फिर से रिफंड के लिए अप्लाई करना होगा। अप्लाई करने का तरीका पहले जैसा ही होगा

अपडेटेड Dec 21, 2023 पर 4:41 PM
Sahara Refund Portal: सहारा पोर्टल पर दी जानकारी के मुताबिक जमाकर्ता 19,999 रुपये तक के रिफंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Sahara Refund: सहारा की सहकारी समितियों में आपने भी पैसा लगाया और सरकार के पोर्टल पर रिफंड के लिए अप्लाई किया लेकिन 45 दिन बीतने के बाद भी पैसा नहीं आया है। आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे निवेशकों को फिर से रिफंड के लिए अप्लाई करना होगा। अप्लाई करने का तरीका पहले जैसा ही होगा। अगर आपके डॉक्यूमेंट में कोई दिक्कत होगी तो उसका मेल भी आपको आया होगा। आप उन गलतियों को ठीक करके फिर से अप्लाई कर सकते हैं। अब पोर्टल पर 19,999 रुपये के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। ऐसा सहारा रिफंड के बनाए पोर्टल पर लिखा गया है।

सहारा पोर्टल पर दी जानकारी

सहारा पोर्टल पर दी जानकारी के मुताबिक जमाकर्ता 19,999 रुपये तक के रिफंड के लिए अप्लाई कर सकती है। अगर ये अमाउंट बढ़ता है, तो इसकी जानकारी अपडेट कर दी जाएगी। सहारा पोर्टल पर ये भी लिखा है कि अगर आपका पैसा 45 दिनों में नहीं आया है, तो फिर से अप्लाई कर सकते हैं। अगर आपके पास पेमेंट नहीं होने का कारण लिखा आ रहा है तो उसे ठीक करके आप फिर से अप्लाई कर सकते हैं।


अब पोर्टल पर 19,999 रुपये के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। अब पोर्टल पर 19,999 रुपये के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं।

सहारा रिफंड के लिए यहां करना होगा अप्लाई

डिपॉजिटर्स को https://mocrefund.crcs.gov.in/ पर जाना होगा। वहां अपना 12 डिजिट का मेंबरशीप नंबर, आधार के आखिरी 4 डिजिट नंबर, आधार नेंबर से लिंक मोबाइल नंबर चाहिए होगा जिस पर ओटीपी आ सके। क्लेम डिटेल्स को भरना होगा। अब आपका फॉर्म तैयार है और इसमें सभी जानकारी भर दें। अपनी फोटों लगाएं और क्लेम फॉर्म पर साइन कर दें। क्लेम फॉर्म को अपलोड कर दें। इसके साथ अपने पैन कार्ड की फोटो डॉक्यूमेंट के साथ अपलोड करके सबमिट कर दें। 50,000 रुपये से ऊपर के के क्लेम को पाने के लिए पैन कार्ड अनिवार्य है। रिफंड डिपॉजिटर्स के अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा।

सहारा की इन सोसाइटी में पैसा लगाने वाले निवेशकों को पैसा मिलेगा वापिस

सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड

सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड

हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड

स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड।

45 दिनों में खाते में आ जाएंगे पैसे

सहारा रिफंड पोर्टल पर निवेशक स्वयं पोर्टल पर लॉग इन करके अपना नाम रजिस्टर कर सकते हैं और वैरिफिकेशन के बाद रिफंड प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पैसे वापस करने का पूरा प्रोसेस 45 दिनों के अंदर पूरा हो जाएगा। पहले 30 दिनों में 30 दिनों में रिफंड के लिए अप्लाई करने वाले निवेशकों के डॉक्यूमेंट का वैरिफिकेशन सहारा समूह की समितियां करेंगी। उसके बाद 15 दिनों के अंदर आपको पैसा मिल जाएगा। ये जानकारी आपको SMS के जरिये मिल जाएगी।

Zee-Sony Merger की बढ़ सकती है डेडलाइन, सिग्नल मिलने पर ही 6% चढ़ गए Zee Ent के शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।