Get App

सरकार ने 112 सहारा डिपॉजिटर्स को ट्रांसफर किये 10,000 रुपये, आप भी तुरंत करें अप्लाई, मिल जाएगा फंसा पैसा

Sahara Scheme: सहारा की स्कीमों में पैसा लगा चुके लाखों निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने यह पैसा लौटाना शुरू कर दिया है। यूनियन होम और को-ऑपरेटिव मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बताया कि सहारा को-ऑपरेटिव ग्रुप में फंसे लोगों का पैसा ट्रांसफर करना शुरू किया जा चुका है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 04, 2023 पर 1:49 PM
सरकार ने 112 सहारा डिपॉजिटर्स को ट्रांसफर किये 10,000 रुपये, आप भी तुरंत करें अप्लाई, मिल जाएगा फंसा पैसा
अमित शाह ने कहा कि आज 112 लाभार्थियों को 10,000 रुपये की पहली किश्त ट्रांसफर कर दी गई है।

Sahara Scheme: सहारा की स्कीमों में पैसा लगा चुके लाखों निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने यह पैसा लौटाना शुरू कर दिया है। यूनियन होम और को-ऑपरेटिव मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बताया कि सहारा को-ऑपरेटिव ग्रुप में फंसे लोगों का पैसा ट्रांसफर करना शुरू किया जा चुका है। अभी तक 112 बेनेफिशयरी के खाते में 10,000 रुपये ट्रांसफर किये जा चुके हैं। सहारा पोर्टल पर लाखों की संख्या में लोगों ने अपने पैसे वापिस पाने के लिए क्लेम फॉर्म भरा है।

सहारा स्कीम में लगाने वाले लोगों को पहली किश्त के मिले 10,0000 रुपये

अमित शाह ने कहा कि आज 112 लाभार्थियों को 10,000 रुपये की पहली किश्त ट्रांसफर कर दी गई है। अब तक 18 लाख लोगों ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है। शाह ने पिछले महीने सेंट्रल रजिस्ट्रार ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटीज (CRCS) सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्च किया था, जिस पर सहारा ग्रुप की चार सहकारी समितियों के डिपॉजिटर्स पैसा पैसा वापस पाने के लिए अपना क्लेम फाइल कर रहे हैं।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें