Salary Hike 2023: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! सैलरी में होगा 27,312 रुपये का इजाफा, राखी के बाद मिलेगा तोहफा

Salary Hike 2023: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को एक बार फिर बड़ा तोहफा मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रक्षाबंधन के बाद कर्मचारी पेंशनर्स के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती

अपडेटेड Aug 28, 2023 पर 5:30 PM
Salary Hike 2023: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को एक बार फिर बड़ा तोहफा मिल सकता है।

Salary Hike 2023: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को एक बार फिर बड़ा तोहफा मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रक्षाबंधन के बाद कर्मचारी पेंशनर्स के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों का कुल डीए 45 फीसदी हो जाएगा। नई दरें 1 जुलाई 2023 से लागू होंगी, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन AICPI इंडेक्स के आंकड़ों से यह अनुमान लगाया गया है।

साल में दो बार DA बढ़ाती है सरकार

दरअसल, केंद्र सरकार के केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए और डीआर दरों को साल में दो बार रिवाइज किया जाता है। पहली बढ़ोतरी जनवरी में और दूसरी जुलाई में की जाती है। जनवरी से जून तक के रेट जारी हो चुके हैं और अब जुलाई से दिसंबर तक के रेट जारी होने हैं। इस बार भी महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी सातवें वेतन आयोग के फॉर्मूले के मुताबिक की जाएगी। लेबर डिपार्टमेंट के जारी एआईसीपीआई इंडेक्स के आंकड़ों से डीए की दरें तय होती हैं। हालांकि, अंतिम निर्णय केंद्र सरकार का है। खबर है कि अब तक के आंकड़ों के बाद DA में 3 फीसदी का इजाफा हो सकता है।


DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी संभव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही 45 फीसदी महंगाई भत्ते का फायदा मिल सकता है। फिलहाल कर्मचारियों को 42 फीसदी डीए का फायदा मिल रहा है, अगर 3 फीसदी और बढ़ोतरी होती है तो डीए बढ़कर 45 फीसदी हो जाएगा। नई दरें जुलाई से लागू होंगी तो बकाया भी मिलेगा। इससे 47.58 लाख कर्मचारियों और करीब 69.76 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। सितंबर में इस पर मोदी सरकार इस पर फैसला कर सकती है। इससे पहले मार्च में DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। जिसके बाद DA 38% से बढ़ाकर 42% कर दिया गया।

45% DA या DR होने पर कितनी बढ़ेगी सैलरी?

अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है तो 45% DA के हिसाब से सैलरी में इजाफा होगा। उदाहरण के लिए यदि किसी सरकारी कर्मचारी का मूल वेतन 18000 रुपये है, तो इस पर उसे 42% यानी 7560 रुपये डीए मिलता है और जब यह 46% है, तो यह 8280 रुपये प्रति माह होगा, इस हिसाब से वेतन में 7560 रुपये की बढ़ोतरी होगी। हर महीने 720 रुपये बढ़ जाएंगे। अगर किसी की सैलरी 56,900 रुपये है तो उसे हर महीने 2,276 रुपये और सालाना 27,312 रुपये मिलेंगे। अगर किसी को 30,000 रुपये महीने की बेसिक पेंशन मिलती है तो उसे महंगाई राहत के तौर पर 44,400 रुपये मिलते हैं। 4% DR बढ़ोतरी के बाद यह पैसा बढ़कर 42,600 रुपये हो जाएगा, यानी हर महीने पेंशन में 800 रुपये की बढ़ोतरी होगी।

Reliance AGM 2023: ईशा, आकाश और अनंत अंबानी होंगे रिलायंस के बोर्ड में शामिल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।