सारा अली खान को भोलेनाथ के दर्शन करना पड़ा भारी, इंस्टा पर यूजर्स ने लगाई जमकर क्लास

सारा अली खान की 'जरा हटके जरा बचके' 2 जून को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के रिलीज होने से पहले सारा और विकी कौशल फिल्म की प्रमोशन के लिए कभी राजस्थान, अहमदाबाद और लखनऊ की सैर कर रहे हैं। हाल ही में सारा अली खान लखनऊ में भोलेनाथ के दर्शन करने जा पहुंची। तबसे सारा अली खान इंस्टाग्राम पर ट्रोल हो रही हैं। उन्हें लेकर कमेंट्स में तरह-तरह की बातें लिखी जा रही हैं।

अपडेटेड May 31, 2023 पर 1:03 PM
सारा ने भोलेनाथ के दर्शन करते हुए तस्वीर शेयर की और कैप्शन में जय भोलेनाथ लिखा

सारा अली खान और विकी कौशल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' की प्रमोशन में बिजी हैं। जहां सोमवार को दोनों एक्टर्स अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल फाइनल देखते नजर आए। उसके बाद दोनों लखनऊ में भी जा पहुंचे। लखनऊ में दोनों ने एक मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन किए। सारा ने पूजा करते हुए अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। कुछ लोगों को सारा अली खान का भक्ति भावना में डूबे रहना पसंद नहीं आया। लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया और तरह-तरह की बातें भी सुनाई।

धर्म का बांटा एक्ट्रेस को ज्ञान

सारा ने भोलेनाथ के दर्शन करते हुए तस्वीर शेयर की और कैप्शन में जय भोलेनाथ लिखा था। सारा अली खान ने इस दौरान सफेद रंग का सूट पहना था और हाथे जोड़े नजर आ रही थीं। वहीं विकी कौशल ने भूरे रंग की शर्ट और ब्लैक पैंट पहनी हुई थी और प्रभु का ध्यान करते हुए नजर आए। अब कुछ लोगों ने धर्म के आधार पर सारा अली खान को टारगेट करना शुरू कर दिया।


यूजर्स ने लगाई जमकर क्लास

एक यूजर ने सारा अली खान की पोस्ट पर कमेंट किया कि सारा कितनी बेशरम हो तुम। दूसरे यूजर ने लिखा कि मूवी हिट करने के लिए कुछ भी करते हैं ये लोग। एक यूजर ने तो ये भी लिख दिया कि काश आपकी परवरिश अच्छे से हुई होती सारा मैडम। लिहाज करो अपने अब्बू के मुस्लिम होने का। इसके अलावा धर्म, सेक्युलरिज्म का भी खूब ज्ञान कमेंट्स में दिया गया। सारा अली खान की बात करें तो एक्ट्रेस हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्मों को अपने बेहद करीब मानती हैं। कभी वो अजमेर शरीफ पर वक्त बिताती हैं तो कभी बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंच जाती हैं। सारा अली खान spirituality में बहुत यकीन रखती हैं साथी ही मेडिटेशन और योग साधना में खाली समय बिताती हैं।

आमिर खान ने जताई कपिल शर्मा से नाराजगी, बोले - मुझे शो पर कभी क्यों नहीं बुलाया!

सारा अली खान की फिल्म को लेकर फैंस एक्साइटेड

सारा अली खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें। तो 2 जून को 'जरा हटके जरा बचके' थिएटर में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सारा इंदौर की एक शादीशुदा लड़की सौम्या का किरदार निभा रही हैं। जो अपने पति कपिल से तलाक लेना चाहती हैं। तलाक की वजह क्या है ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी। फिल्म रिलीज होने से पहले ही फिल्म के गानों ने धमाल मचाना शुरू कर दिया है। 'तेरे वास्ते', 'बेबी तुझे पाप लगेगा' और 'मुझे और क्या चाहिए' लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं। यू ट्यूब पर ये गाने लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। देखना ये है कि क्या सारा अली खान का जादू फिर एक बार सिनेमाघरों में चल पाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।