अब ये सरकारी बैंक FD पर दे रहा है 7.75% का ब्याज, चेक करें लेटेस्ट एफडी रेट्स

FD Rates: पब्लिक सेक्टर बैंक केनरा बैंक ने FD पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। ये बढ़ोतरी 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर की गई है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक ये नई दरें 18 जनवरी 2023 से लागू हो गई है। केनरा बैंक ग्राहकों को अब 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD पर आम नागरिक को 3.25 फीसदी से लेकर 7.15 फीसदी तक ब्याज ऑफर कर रहा है

अपडेटेड Jan 19, 2023 पर 10:27 AM
FD Rates: पब्लिक सेक्टर बैंक केनरा बैंक ने FD पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है।

FD Rates: पब्लिक सेक्टर बैंक केनरा बैंक ने FD पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। ये बढ़ोतरी 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर की गई है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक ये नई दरें 18 जनवरी 2023 से लागू हो गई है। केनरा बैंक ग्राहकों को अब 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD पर आम नागरिक को 3.25 फीसदी से लेकर 7.15 फीसदी तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, केनरा बैंक सीनियर सिटीजन्स को 3.25 फीसदी से 7 फीसदी तक का ब्याज दे रहा है। केनरा बैंक (Canara Bank) ने इससे पहले 19 दिसंबर 2022 एफडी की ब्याज दरों में रिवीजन किया था। बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरों में 0.50 फीसदी तक का इजाफा किया है। अब ये बढ़ी हुई नई दरें से लागू हो चुकी हैं। ऐसे में ग्राहकों के पास FD के ब्याज के जरिये पैसा कमाने का अच्छा मौका है।

केनरा बैंक ने FD की ब्याज दरों में किया इजाफा

बैंक सबसे ज्यादा ब्याज 400 दिनों की FD पर कर रहा है। केनरा बैंक 400 दिनों की एफडी पर 7.15 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। सीनियर सिटीजन को इसी 400 दिनों की एफडी पर 7.65 फीसदी का ब्याज मिल रह है। बैंक नॉन कॉलेबल 15 लाख रुपये से ज्यादा की 400 दिनों की एफडी पर आम लोगों को 7.45 फीसदी ब्याज और सीनियर सिटीजन को 7.75 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है।


ये है स्पेशल एफडी

बैंक 666 दिनों की एफडी पर आप लोगों को 7 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.75 फीसदी ब्याज दे रहा है। वहीं 2 साल से ज्यादा लेकिन 3 साल से कम वाली एफडी पर बैंक 7.3 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। 3 साल से अधिक लेकिन 5 साल से कम की एफडी पर 6.5 फीसदी आम लोगों को ब्याज मिल रहा है। वहीं, इस पर सीनियर सिटीजन को 7 फीसदी का ब्याज मिल रह है। 5 साल से 10 साल की एफडी पर आम लोगों को 6.5 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। यान, ग्राहक अब ज्यादा ब्याज पर अपनी FD करा सकते हैं।

Budget 2023: इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव बजट तक दे सकतें हैं जोरदार रिटर्न

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।