KUNAL SHAH, LKP Securities
KUNAL SHAH, LKP Securities
Budget 2023: Nifty ने फॉलिंग वेड पैटर्न से एक ब्रेक आउट दिया है। ये एक बुलिश रिवर्सल पैटर्न है। 18 जनवरी को बाजार की कमान बुल्स के हाथों में दिखी। कल निफ्टी ने 18000 की बाधा को पार कर लिया। ये मजबूत मोमेंटम का संकेत है। इंडेक्स 17900 पर स्थित सपोर्ट के साथ बाई ऑन डिप मोड में बना हुआ है। इस लेवल पर नई पुट राइटिंग देखने को मिली। निफ्टी के लिए 18200 पर पहली बाधा दिख रही है। अगर ये बाधा टूट जाती है तो फिर निफ्टी हमें शॉर्ट टर्म में 18500-18600 की तरफ जाता दिख सकता है।
बुधवार को दिन के हाई के आसपास बंद होने पहले Bank Nifty वोलेटाइल बना रहा। डेली चार्ट पर Bank Nifty 42350 के स्तर पर स्थित 50-डेमा के ऊपर बंद हुआ है। मोमेंटम इंटीकेटर बुलिश क्रॉस ओवर में एंटर कर चुका है। इसके साथ ही बैंक निफ्टी 200-डे मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है। ऊपर की तरफ बैंक निफ्टी को लिए 42500 पर रेजिस्टेंस दिख रहा है। ये स्तर पार होने पर बैंक निफ्टी में जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है।
कुणाल शाह की तीन शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें शॉर्ट टर्म में मिल सकता है 12 फीसदी तक रिटर्न
Tata Steel: Buy | LTP: Rs 122.45 | कुणाल शाह की टाटा स्टील में 115 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 133-137 रुपए के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की सलाह है। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 12 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। इस स्टॉक ने अपने मल्टीपल रेजिस्टेंस जोन से मजबूत ब्रेक आउट दिया है। साथ ही इसके वॉल्यूम में भी भारी बढ़त देखने को मिली है। मोमेंटम इंडीकेटर RSI भी पॉजिटिव क्रॉसओवर देते हुए 60 के स्तर के ऊपर बना हुआ है। ये इस स्टॉक में तेजी के मूड का संकेत है।
UPL: Buy | LTP: Rs 732 | यूपीएल में भी कुणाल शाह की 710 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 760-780 रुपए के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की सलाह है। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 6.5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। ये स्टॉक राइजिंग ट्रेंडलाइन के करीब सपोर्ट हासिल करने की कोशिश कर रहा है। इसके साथ ही इसने बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया है। लोअर टाइम फ्रेम पर इस स्टॉक में वॉल्यूम में बढ़त के साथ मजबूत ब्रेक आउट देखने को मिला है। मोमेंटम इंडीकेटर्स मजबूत बाइंग जोन में हैं जो इस स्टॉक में आगे भी तेजी कायम रहने का संकेत है।
Coal India: Buy | LTP: Rs 217 | कोल इंडिया में 211 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 223-226 रुपए के लक्ष्य के लिए खऱीदारी की सलाह है। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक में 4 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। ये स्टॉक इसके पहले भी इस सपोर्ट जोन से तेजी में आता दिखा है। डेली चार्ट पर स्टॉक प्राइस एक कंसोलीडेशन के बाद तेजी में दिख रहा है। इसके अलावा ने तेजी के पहले 200-DMA पर सपोर्ट लिया है। स्टॉक का शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव दिख रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।