Sarkari Yojna PPF: रिटायरमेंट के लिए बड़ा फंड बनाने के लिए ज्यादातर लोग पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) में निवेश करते हैं। ज्यादातर लोग पीपीएफ में हर महीने पैसा निवेश करते हैं। निवेशक रिटायरमेंट के बाद खर्चों को पूरा करने के लिए हर महीने पीपीएफ के फंड का इस्तेमाल करते हैं। नियमों के मुताबिक पीपीएफ खाता किसी भी बैंक या नजदीकी पोस्ट ऑफिस में 100 रुपए जमा करके खोला जा सकता है। पीपीएफ के खाते में हर साल कम से कम 500 रुपए डालने होते हैं।
PPF में 15 साल का होता है लॉक इन पीरियड
पीपीएफ अकाउंट 3 बार छूट की केटेगरी में आता है। इसके तहत 1.50 लाख रुपये तक सालाना 80C के तहत छूट पा सकते हैं। बाद में मिलने वाले ब्याज पर भी टैक्स नहीं लगता है। PPF में 15 साल का लॉक इन पीरियड होता है। आप इसमें 12 किश्तों में 1.50 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं।
PPF में कैसे खड़ा कर सकते हैं 1 करोड़ रुपये
एक पीपीएफ खाते पर 7.1% की दर से सालाना ब्याज मिलता है। अगर कोई व्यक्त रेगुलर पीपीएफ में निवेश करता है तो 1 करोड़ रुपये का फंड खड़ा कर सकता है। पीपीएफ खाते की अधिकतम मैच्योरिटी 15 साल की होती है। पीपीएफ को 15 साल के बाद 5 साल के लिए एक्सटेंड किया जा सकता है। यानी, बिना पैसा जमा करे आप पीपीएफ में निवेश का समय बढ़ा सकते हैं। ज्यादातर एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर आपको पैसे की जरूरत नहीं है तो आप पीपीएफ के निवेश को आगे बढा सकते हैं। इससे आपका फंड ही बड़ा होगा। पीपीएप में आपके मूल और इंटरेस्ट पर ब्याज मिलता है। आपको पीपीएफ पर कंपाउंड इंटरेस्ट मिलता है।
मैच्योरिटी पर मिलेगा 1.50 करोड़ रुपये
यदि 30 साल की उम्र वाला कोई व्यक्ति पीपीएफ अकाउंट खोलता है या इसमें निवेश करता है तो उसे 15 साल के लिए निवेश करना होगा। अगर आप 15 साल पूरे होने के बाद इस निवेश को 15 साल के लिए और बढ़ा देते हैं तो आपका कुल निवेश 30 साल के लिए होगा। मान लीजिए अगर आप हर साल 1.50 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो पूरे 30 साल तक ब्याज दर 7.10 फीसदी सालाना रहने पर मैच्योरिटी पर कुल पैसा 1.54 करोड़ रुपये मिलेगा।