Get App

SBI सेविंग्स अकाउंट में मिनिमम बैलेंस नहीं रखा तो ये लगेगा चार्ज

अगर आपका बैंक अकाउंट SBI में है तो मिनिमम एवरेज बैलेंस ना रखने या नॉन मेंटेनेंस पर ये चार्ज लगते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 16, 2019 पर 12:35 PM
SBI सेविंग्स अकाउंट में मिनिमम बैलेंस नहीं रखा तो ये लगेगा चार्ज

आप यह जानते होंगे कि सेविंग्स अकाउंट में औसत मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर बैंक पेनाल्टी लगाते हैं। अलग-अलग बैंकों के अलग-अलग चार्ज होते हैं। बैंकों में औसत मिनिमम बैलेंस का कैलकुलेशन मंथली या तिमाही आधार पर होता है। अगर आपका बैंक अकाउंट SBI में है तो मिनिमम एवरेज बैलेंस ना रखने या नॉन मेंटेनेंस पर ये चार्ज लगते हैं।

क्या है चार्ज?

मेट्रो शहरों में औसत बैलेंस 5000 रुपए होना चाहिए।

अगर आपके खाते का औसत 50 फीसदी कम यानी 2500 रुपए रहता है तो आपको 50 रुपए प्लस GST का शुल्क चुकाना होगा।

अगर औसत 50 से 75 फीसदी के बीच है तो 75 रुपए प्लस GST पेनाल्टी होगी।

अगर औसत 75 फीसदी से कम है तो 100 रुपए प्लस GST लगेगा।

अर्बन सेंटर ब्रांच में मिनिमम अमाउंट 3000 रुपए है।

अगर आपके खाते का औसत 50 फीसदी कम यानी 1500 रुपए रहता है तो आपको 40 रुपए प्लस GST का शुल्क चुकाना होगा।

अगर औसत 50 से 75 फीसदी के बीच है तो 60 रुपए प्लस GST पेनाल्टी होगी।

अगर औसत 75 फीसदी से कम है तो 80 रुपए प्लस GST लगेगा।

सेमी अर्बन सेंटर ब्रांच में मिनिमम अमाउंट 2000 रुपए रखना जरूरी है।

अगर आपके खाते का औसत 50 फीसदी कम यानी 1000 रुपए रहता है तो आपको 25 रुपए प्लस GST का शुल्क चुकाना होगा।

अगर औसत 50 से 75 फीसदी के बीच है तो 50 रुपए प्लस GST पेनाल्टी होगी।

अगर औसत 75 फीसदी से कम है तो 75 रुपए प्लस GST लगेगा।

ग्रामीण बैंकों के खातों में कम से कम 100 रुपए का औसत बनाए रखना जरूरी है।

अगर आपके खाते का औसत 50 फीसदी कम यानी 50 रुपए रहता है तो आपको 20 रुपए प्लस GST का शुल्क चुकाना होगा।

अगर औसत 50 से 75 फीसदी के बीच है तो 30 रुपए प्लस GST पेनाल्टी होगी।

अगर औसत 75 फीसदी से कम है तो 50 रुपए प्लस GST लगेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें