SBI: बैंक नहीं भेज रहा है दिवाली गिफ्ट के मैसेज, न करें ऐसे लिंक पर क्लिक- वरना खाली हो जाएगा बैंक खाता

SBI Alert: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है

अपडेटेड Oct 28, 2021 पर 6:00 PM

SBI Alert: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है। अगर आपका SBI खाता है तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। अगर आपके पास भी फ्री गिफ्ट का मैसेज आया है तो सतर्क हो जाएं। फेस्टिव सीजन में ऑनलाइन दिवाली फ्रॉड काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। ये लिंक आपकी जिंदगी भर की कमाई पर हाथ साफ कर सकते हैं।


SBI ने किया ट्वीट


SBI ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सभी लोगों के लिए मैसेज किया है। अगर आपके इनबॉक्स या मैसेज में ऐसे लिंक आते हैं तो उस पर क्लिक न करें। ये फिशिंग लिंक पर क्लिक करने से आपका पूरा खाता खाली हो सकता है। क्लिक करने से पहले जान लें कहीं आपका पूरा खाता खाली न हो जाए।



Weather Updates: दक्षिण भारत के इन 5 राज्यों में 1 नवंबर हो सकती है मूसलाधार बारिश, पढ़ें IMD का फोरकास्ट


क्या आपके पास आया ऐसा मैसेज


एसबीआई ने बताया कि ऐसे कई मामले सामने आए जिसमें लोगों को फ्री गिफ्ट के लालच देकर ठगा यगा है। अगर आपके पास भी नेशनल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से फ्री गिफ्ट का मैसेज आ रहा है। तो उस मैसेज को इग्नोर कर देना चाहिए। वरना आप ठगी का शिकार हो सकते हैं।


कभी भी न दें ये डिटेल्स


बैंक ने कहा है कि हम किसी भी ग्राहक से उसका अकाउंट नंबर, पर्सनल डिटेल्स, CVV, पिन, ओटीपी जैसी जानकारी नहीं मांगते हैं। अगर कोई आपसे इस तरह की जानकारी मांग रहा है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। इसके अलावा अपनी निजी जानकारी न दें।





हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।