SBI Online Banking Feature: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के अकाउंट होल्डर्स के लिए अच्छी खबर है। SBI लगातार अपनी बैंकिंग सर्विस को सुरक्षित बनाने का काम कर रहा है। इसी क्रम में SBI ने अपनी ऑलाइन बैंकिंग को पहले से अधिक सेफ बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। एसबीआई ने मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन बैंकिंग की सर्विस को और सेफ कर दिया है। बैंक ने अपने योनो ऐप ( YONO App) सेवा को और अधिक सेफ बना दिया है जिससे फ्रॉड होने का जोखिम कम हो जाता है।
