Get App

SBI अलर्ट: ऑनलाइन बैंकिंग को लेकर बदला नियम, नए Yono Lite App पर आया नया फीचर

SBI Online Banking Feature: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के अकाउंट होल्डर्स के लिए अच्छी खबर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 28, 2021 पर 8:11 PM
SBI अलर्ट: ऑनलाइन बैंकिंग को लेकर बदला नियम, नए Yono Lite App पर आया नया फीचर

SBI Online Banking Feature: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के अकाउंट होल्डर्स के लिए अच्छी खबर है। SBI लगातार अपनी बैंकिंग सर्विस को सुरक्षित बनाने का काम कर रहा है। इसी क्रम में SBI ने अपनी ऑलाइन बैंकिंग को पहले से अधिक सेफ बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। एसबीआई ने मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन बैंकिंग की सर्विस को और सेफ कर दिया है। बैंक ने अपने योनो ऐप ( YONO App) सेवा को और अधिक सेफ बना दिया है जिससे फ्रॉड होने का जोखिम कम हो जाता है।


SBI ने अपने मोबाइल ऐप को और सुरक्षित बनाने के लिए नई सर्विस शुरू की है। अब आप योनो ऐप में बैंक के पास रजिस्टर मोबाइल नंबर से ही लॉग इन कर पाएंगे, किसी और दूसरे नंबर से लॉग इन नहीं कर पाओगे। SBI अकाउंट होल्डर्स किसी अन्य नंबर से लॉगिन करते हैं तो उन्हें ट्रांजैक्शन करने की इजाजत नहीं मिलेगी। इसके अलावा आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का सिम जिस फोन में होगा उसी फोन से आप लॉगिन कर पाएंगे। किसी दूसरे के फोन में योनो ऐप का इस्तेमाल कर लॉगइन नहीं कर पाओगे।

 

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें