SBI अलर्ट: अगले 3 दिन नहीं कर पाएंगे एसबीआई बैंक की इन सर्विस का इस्तेमाल, जानें डिटेल्स

अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक हैं तो ये आपके लिए काम की खबर है

अपडेटेड Oct 08, 2021 पर 6:03 PM

अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank Of India) के ग्राहक हैं तो ये आपके लिए काम की खबर है। आ अगले 3 दिन तक SBI की ऑनलाइन मोबाइल या इंटरनेट बैंकिंग का काम नहीं कर पाएंगे। बैंक ने अपने आधिकारिक ट्विटर के जरिये इस बात क जानकारी दी है। आइए जानते हैं तीन दिन आप बैंक की किन-किन सर्विस को इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

SBI ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए बताया गया कि 9 अक्टूबर, 10 अक्टूबर और 11 अक्टूबर को कुछ समय के लिए ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग, योनो, योनो लाइट, योनो बिजनेस और UPI सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

तीन दिनों में कब-कब नहीं कर पाएंगे सर्विस का इस्तेमाल

9 अक्टूबर को रात 12:20 मिनट से 2:20 मिनट तक, 10 अक्टूबर और 11 अक्टूबर को रात के 11:20 से 1:20 तक इंटरनेट बैंकिंग, योनो, योनो लाइट, योनो बिजनेस और UPI सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

देश भर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 22,000 से अधिक ब्रांच और 57,889 ATM मशीन है। 31 दिसंबर 2020 तक SBI की वेबसाइट पर दी जानकारी के मुताबिक 8.5 करोड़ लोग स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के इंटरनेट बैंकिंग सुविधा का लाभ उठाते हैं। वहीं, 1.9 करोड़ मोबाइल बैंकिंग यूजर्स भी हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।