SBI Alert: ATM से पैसा निकालने पर लगेगा चार्ज, 1 जुलाई से बदल जाएंगे नियम

SBI ग्राहकों को बैंक या ATM से चार बार से ज्यादा पैसे निकालने पर अतिरिक्त चार्ज देना होगा

अपडेटेड Jun 30, 2021 पर 12:05 PM
Story continues below Advertisement

SBI ATM : अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State bank of India - SBI) के ग्राहक हैं, तो आपके लिए यह बहुत जरूरी खबर है।

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक  कल यानी 1 जुलाई से कई तरह के नियमों में बदलाव करने की तैयारी में है। इसमें ATM, चेक बुक और ब्रांच से कैश निकालने के शुल्क में बदलाव हो रहा है। 

बेसिक सेविंग अकाउंट के लिए ब्रांच और ATM से चार बार कैश बिना किसी शुल्क के निकाल सकते हैं। इसके बाद इस पर चार्ज वसूला जाएगा। 4 बार पैसे निकालने के बाद हर ट्रांजैक्शन पर आपको 15 रुपये और GST जोड़ कर शुल्क देना होगा।

चेकबुक सर्विस में बदलाव

बता दें कि SBI BSBD अकाउंट होल्डर्स से 10 चेक लीफ पर कोई चार्ज नहीं वसूलता है, लेकिन 10 के बाद 40 रुपये प्लस GST चार्ज किया जाएगा। वहीं, 25 चेकलीफ वाली चेकबुक पर 75 रुपये चार्ज किए जाएंगे। इमरजेंसी चेकबुक पर 50 रुपये और जीएसटी चार्ज देना होगा।

इसका मतलब है कि एक SBI BSBD अकाउंट होल्डर्स को एक फिस्कल ईयर मे सिर्फ 10 चेक लीफ का उपयोग करने पर कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। इस सीमा से अधिक चेक लीफ का उपयोग करने पर शुल्क वसूला जाएगा।


जानिए क्या है BSBD अकाउंट होल्डर्स

SBI बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट समाज के गरीब तबके के लिए है ताकि वे बिना किसी शुल्क या चार्जेस के कारण अकांउट खोलने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित हो सकें। इसे जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट भी कहते हैं। इसमें कोई कम से बैलेंस रखने का कोई टेंशन नहीं है। इन अकाउंट होल्डर्स को एटीएम-कम-डेबिट कार्ड मिलता है। कोई भी व्यक्ति जिसके पास वैध KYC दस्तावेज हैं, वह SBI में BSBD अकाउंट खोल सकता है।

1. एसबीआई BSBD अकाउंट होल्डर्स को एक फाइनेंशियर ईयर में 10 चेक की कॉपी मिलती है। अब 10 चेक वाली चेकबुक पर चार्जेंस देने होंगे। 10 चेक के पत्तों के लिए बैंक 40 रुपये और जीएसटी चार्ज करेगा।

2. 25 चेक लीव के लिए बैंक 75 रुपये और जीएसटी चार्ज करेगा।


3. इमरजेंसी चेक बुक पर 10 पत्तों के लिए 50 रुपये और जीएसटी लगेगा।


4. वरिष्ठ नागरिकों को चेक बुक पर नए सेवा शुल्क से छूट दी जाएगी।


5. बैंक बीबीएसडी खाताधारकों द्वारा घर और अपनी या अन्य बैंक ब्रांच से पैसा निकालने पर शुल्क नहीं होगा।


एटीएम से पैसा निकालने के लिए होंगे ये नये नियम


एसबीआई के एटीएम या बैंक ब्रांच से 4 बार पैसा निकालना फ्री होगा। इसके बाद यानी फ्री लिमिट के बाद कैश निकालने पर 15 रुपये और जीएसटी का चार्ज लगाएगा। एसबीआई ने यह जानकारी ट्विटर के जरिये दी।


SBI ने हाल ही में चेक का उपयोग करके कैश निकालने की सीमा को बढ़ाकर ₹1 लाख प्रतिदिन कर दिया है। बचत बैंक पासबुक के साथ निकासी फॉर्म का उपयोग करके नकद निकासी को बढ़ाकर ₹25,000 प्रति दिन कर दिया गया है। इसके अलावा, तीसरे पक्ष की नकद निकासी, ₹50,000 प्रति माह (केवल चेक का उपयोग करके) तय की गई है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।