Get App

SBI Alert: ATM और ब्रांच से पैसा निकलना हो जाएगा महंगा, आज से बदल गए नियम

SBI Alert: SBI के ग्राहकों को बैंक या ATM से चार बार से ज्यादा पैसे निकालने पर आज से अतिरिक्त चार्ज देना होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 01, 2021 पर 11:07 AM
SBI Alert: ATM और ब्रांच से पैसा निकलना हो जाएगा महंगा, आज से बदल गए नियम

SBI Alert: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State bank of India - SBI) के ग्राहकों के लिए आज से बहुत बड़ा झटका है। अगर आप देश के सबसे बड़े बैंक SBI के ग्राहक हैं तो आपकी जेब आज से कुछ ज्यादा ढीली होगी।

बैंक ने आज यानी 1 जुलाई 2021 से कई नियमों में बदलाव कर दिया है। जिसका असर सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा। बैंक ने ATM, चेक बुक और ब्रांच से कैश निकालने के शुल्क में बदलाव कर दिया है।

बेसिक सेविंग अकाउंट के लिए ब्रांच और ATM से चार बार कैश बिना किसी शुल्क के निकाल सकते हैं। इसके बाद इस पर चार्ज वसूला जाएगा। 4 बार पैसे निकालने के बाद हर ट्रांजैक्शन पर आपको 15 रुपये और GST जोड़ कर शुल्क देना होगा।

PPF जैसी छोटी बचत स्कीम में निवेश करने वालों को राहत, सितंबर तिमाही में ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं

चेकबुक सर्विस में बदलाव

बता दें कि SBI BSBD अकाउंट होल्डर्स से 10 चेक लीफ पर कोई चार्ज नहीं वसूलता है, लेकिन 10 के बाद 40 रुपये प्लस GST चार्ज किया जाएगा। वहीं, 25 चेकलीफ वाली चेकबुक पर 75 रुपये चार्ज किए जाएंगे। इमरजेंसी चेकबुक पर 50 रुपये और GST चार्ज देना होगा।

SBI RD vs Post Office RD: जानें कहां मिल रहा है ज्यादा ब्याज

इसका मतलब है कि एक SBI BSBD अकाउंट होल्डर्स को एक फिस्कल ईयर मे सिर्फ 10 चेक लीफ का उपयोग करने पर कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। इस सीमा से अधिक चेक लीफ का उपयोग करने पर शुल्क वसूला जाएगा। 

ऑनलाइन FD कराने के चक्कर में न लुट जाएं, SBI ने दी चेतावनी

SBI ने हाल ही में चेक का उपयोग करके कैश निकालने की सीमा को बढ़ाकर ₹1 लाख प्रतिदिन कर दिया है। बचत बैंक पासबुक के साथ निकासी फॉर्म का उपयोग करके नकद निकासी को बढ़ाकर ₹25,000 प्रति दिन कर दिया गया है। इसके अलावा, तीसरे पक्ष की नकद निकासी, ₹50,000 प्रति माह (केवल चेक का उपयोग करके) तय की गई है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें