जल्द बंद हो रही है SBI की खास योजना, सिर्फ 400 दिनों के निवेश पर मिल रहा है 7.60% ब्याज

SBI: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की स्पेशल एफडी योजना 'अमृत कलश' (SBI Amrit Kalash Yojna) में निवेश करने के लिए कम सयम बचा है। SBI की खास एफडी में निवेश करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 है। यानी निवेशकों के पास निवेश करने के लिए करीब 25 दिन का समय बचा है

अपडेटेड Dec 06, 2023 पर 10:07 PM
SBI: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की स्पेशल एफडी योजना 'अमृत कलश' (SBI Amrit Kalash Yojna) में निवेश करने के लिए कम सयम बचा है।

SBI: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की स्पेशल एफडी योजना 'अमृत कलश' (SBI Amrit Kalash Yojna) में निवेश करने के लिए कम सयम बचा है। SBI की खास एफडी में निवेश करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 है। यानी निवेशकों के पास निवेश करने के लिए करीब 25 दिन का समय बचा है। 400 दिनों की पीरियड वाली एफडी योजना निवेशकों को उच्चतम रिटर्न के साथ-साथ कई अन्य फायदे दे रही है, जो इसे खास बना देती है।

अमृत कलश निवेश पर ब्याज दर क्या है?

भारतीय स्टेट बैंक के मुताबिक बैंक की अमृत कलश स्पेशल एफडी योजना में निवेश करने वाले आम नागरिकों को 7.10% ब्याज दर मिलेगी। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 7.60% की ब्याज दर दी जाएगी। यह निवेश योजना 31 दिसंबर 2023 तक निवेश के लिए खुली है। इस पीरियड के दौरान कोई भी व्यक्ति इस योजना को ऑनलाइन या ऑफलाइन बुक कर सकता है और निवेश कर सकता है।


एसबीआई अमृत कलश में निवेश का आखिरी मौका कब है?

एसबीआई अमृत कलश में निवेश करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक अमृत कलश स्पेशल स्कीम में कोई भी 400 दिनों के पीरियड के साथ निवेश कर सकते हैं और गारंटी रिटर्न पा सकते हैं।

हर महीने ले सकते हैं ब्याज

एसबीआई बैंक के अनुसार अमृत कलश एफडी के निवेशकों को मासिक, तिमाही और छमाही ब्याज का पेमेंट ले सकते हैं। एसबीआई अमृत कलश की मैच्योरिटी पर टीडीएस काटने के बाद ब्याज का पैसा ग्राहक के खाते में जोड़ दिया जाता है। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार 400 दिनों की अवधि से पहले अमृत कलश एफडी में जमा पैसा निकालने पर बैंक लागू दर से 0.50% से 1% कम ब्याज दर जुर्माने के रूप में काट सकता है।

मिलती हैं ये सर्विस

वहीं, अमृत कलश निवेशकों को इसके बदले बैंक लोन की सुविधा भी देता है। अमृत कलश योजना पर लोन के लिए अप्लाई कर सकते हो।

Bank Holidays: क्‍या महीने के हर शनिवार और रविवार बंद रहेंगे बैंक? वित्त मंत्रालय ने कही ये बात

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।