BOB और SBI के ग्राहक 31 दिसंबर से पहले जरूर जाएं ब्रांच, वरना निकल जाएगा बैंक लॉकर से सोना

भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में बैंक लॉकर रखने वाले ग्राहकों को 31 दिसंबर तक बैंक से जुड़ा अहम काम पूरा करना है। अगर आपका भी एसबीआई या बैंक ऑफ बड़ौदा में बैंक लॉकर है तो आपको अगले 25 दिनों में यह जरूरी काम निपटाना है

अपडेटेड Dec 06, 2023 पर 5:40 PM
एसबीआई या बैंक ऑफ बड़ौदा में बैंक लॉकर है तो आपको अगले 25 दिनों में यह जरूरी काम निपटाना है।

SBI and BOB Bank Locker Agreement: भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में बैंक लॉकर रखने वाले ग्राहकों को 31 दिसंबर तक बैंक से जुड़ा अहम काम पूरा करना है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी बैंकों को अपने ग्राहकों को बैंक लॉकर के नए समझौते पर साइन करवाने के निर्देश दिये है। अगर आपका भी SBI या बैंक ऑफ बड़ौदा की किसी भी ब्रांच में बैंक लॉकर है तो वहां जाकर अपने नए बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर साइन जरूर कर दें। वरना, बाद में आपको परेशानी हो सकती है।

बैंक ग्राहकों को कर रहे हैं फोन कॉल

ज्यादातर सभी बैंकों ने ग्राहक के अधिकारों को शामिल करते हुए एक रिवाइज बैंक लॉकर एग्रीमेंट जारी किया है। उस पर बैंक लॉकर ग्राहकों को साइन करना जरूरी है। बैंक अपने ग्राहकों को फोन कॉल, SMS और ईमेल के जरिये भी बैंक आने के लिए कह रहे हैं। यही नहीं, बैंक स्टांप पेपर भी ग्राहकों के लिए रख रहे हैं। ताकि, ग्राहकों को बैंक आकर सिर्फ साइन करना हो। ग्राहकों को बैंक जाकर अपना आधार, पैन और फोटो देनी है। साथ ही स्टांप पेपर और बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर साइन करना होगा।


31 दिसंबर तक सभी बैंकों को पूरा करना बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर साइन का काम

आरबीआई ने सभी बैंकों को यह आदेश दिया है कि 31 दिसंबर 2023 तक बैंक लॉकर होल्डर नए समझौते पर साइन कर दें। सभी बैंकों को अपने ग्राहकों को आवश्यक जानकारी देने के साथ-साथ अपने लॉकर समझौतों की स्थिति को आरबीआई के कुशल पोर्टल पर भी अपडेट करने का निर्देश दिया गया है। बैंक लॉकर में ज्यादातर लोग अपना गोल्ड और जरूरी डॉक्यूमेंट रखते हैं। ऐसे में लॉकर में रखे सामान की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि एग्रीमेंट साइन कर दें।

क्या सपने होंगे सच! बैंक FD पर दे सकते हैं 10% का इंटरेस्ट, दो दिनों में हो सकता है ऐलान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।