SBI Amrit Kalash and WeCare Deposit Scheme: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ग्राहकों को FD की एक खास योजना अमृत कलश और WeCare ऑफर कर रहा है। एसबीआई बैंक की इन दोनों योजनाओं का फायदा सीनियर सिटीजन उठा सकते हैं। बैंक की इन दोनों योजनाओं में ग्राहकों को सामान्य एफडी से ज्यादा ब्याज ऑफर किया जा रहा है। निवेशक अमृत कलश योजना में 31 दिसंबर तक निवेश कर सकते हैं। वहीं, SBI की WeCare एफडी योजना के तहत 30 सितंबर तक निवेश कर सकते हैं।
एसबीआई ने अपनी We Care एफडी स्कीम में निवेशक 30 सितंबर तक इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और अपनी सेविंग को निवेश करने के लिए बेस्ट ऑप्शन तलाश रहे हैं तो एसबीआई की इस योजना में निवेश कर सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की FD योजना SBI WeCare में निवेशकों को 7.50 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। इस एफडी में सीनियर सिटीजन को कम से कम 5 साल के लिए निवेश करना होता है। ये एफडी ग्राहक बैंक ब्रांच जाकर, ऑनलाइन बैंकिंग या योनो ऐप के जरिये ले सकते हैं।
SBI की अमृत कलश योजना 400 दिनों की है। अमृत कलश योजना के तहत सीनियर सिटीजन को 7.60 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। आम लोगों को इस पर 7.10 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। बैंक ने यह योजना 12 अप्रैल 2023 को शुरू की थी। अब इस योजना में 31 दिसंबर तक निवेश कर सकते हैं। ये एफडी भी ग्राहक बैंक ब्रांच जाकर, ऑनलाइन बैंकिंग या योनो ऐप के जरिये ले सकते हैं।
SBI की सामान्य FD पर ब्याज दरें
7 दिन से 45 दिन की FD: बैंक आम जनता को 3% और सीनियर सिटीजन को 3.50% ब्याज दे रहा है।
46 दिन से 179 दिन की FD: बैंक आम जनता को 4.5% और सीनियर सिटीजन को 5% ब्याज दे रहा है।
180 दिन से 210 दिन की FD: बैंक आम जनता को 5.25% और सीनियर सिटीजन को 5.75% ब्याज दे रहा है।
211 दिन से लेकर 1 साल से कम की एफडी: बैंक आम जनता को 5.75% और सीनियर सिटीजन को 6.25% ब्याज दे रहा है।
1 साल से 2 साल से कम की FD: बैंक आम जनता को 6.8% और सीनियर सिटीजन को 7.30% ब्याज दे रहा है।
2 साल से 3 साल से कम FD: बैंक आम जनता को 7% और सीनियर सिटीजन को 7.50% ब्याज दे रहा है।
3 साल से 5 साल से कम FD: बैंक आम जनता को 6.5% और सीनियर सिटीजन को 7% ब्याज दे रहा है।
5 साल और 10 साल तक की FD: बैंक आम जनता को 6.5% और सीनियर सिटीजन को 7.5% ब्याज दे रहा है।