SBI Alert: बैंक ने ग्राहकों को किया अलर्ट, कल 2 घंटे नहीं कर पाएंगे ये काम

देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने अलर्ट जारी किया है

अपडेटेड Jun 16, 2021 पर 6:28 PM

SBI Alert: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने अलर्ट जारी किया है। कल यानी 17 जून को SBI ग्राहकों के काम अटक सकते हैं। दरअसल, SBI ने अलर्ट जारी किया है कि 17 जून को रखरखाव के काम के कारण उसकी डिजिटल सेवाएं (Digital Banking Services) कुछ घंटों तक प्रभावित हो सकती है। SBI ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्विट कर अपने ग्राहकों को इस बारे में जानकारी दी है।

इस समय डिजीटल बैंकिंग सर्विस होगी प्रभावित

SBI बैंक की सर्विस गुरुवार 17 जून को दोपहर 12:30 से 2:30 बजे के बीच प्रभावित होंगी। ग्राहक अपना जरूरी ऑनलाइन बैंकिंग काम आज ही निपटा लें, तो बेहतर रहेगा। इससे पहले 13 जून को भी SBI की कई सेवाएं प्रभावित हुई थी।

SBI बैंक की ये सर्विस होंगी प्रभावित

कल SBI के डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म योनो, योनो लाइट, इंटरनेट बैंकिंग और यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) को इस्तेमाल करने में परेशानी आ सकती है। SBI ने ट्वीट कर कहा कि वह अपने ग्राहकों से अनुरोध करते हैं कि वे उनके साथ रहें क्योंकि वह बेहतर बैंकिंग अनुभव प्रदान करने का प्रयास करते रहते हैं। SBI भारत में सबसे बड़ा बैंक है इसकी देश भर में 22,000 से अधिक शाखाएं और 57,889 से अधिक ATM हैं।

SBI Alert: 15 दिनों बाद ATM से पैसा निकालना हो जाएगा महंगा, बदल जाएंगे कैश निकालने और चेकबुक के नियम


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।