क्या आपका भी SBI ऑनलाइन ऐप नहीं कर रहा काम? आज नहीं मिलेगी ये सर्विस

SBI: क्या आपको भी आज SBI की ऑनलाइन सर्विस इस्तेमाल करने में परेशानी हो रही है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने कहा कि सालाना फाइनेंशियल ईयर क्लोजिंग के कारण इंटरनेट बैंकिंग, योनो लाइट, योनो बिजनेस वेब और मोबाइल ऐप, योनो और UPI की सर्विस 1 अप्रैल 2024 से नहीं मिलेगी। एसबीआई ने वेबसाइट पर यह बात कही है

अपडेटेड Apr 01, 2024 पर 4:48 PM
Story continues below Advertisement
SBI: क्या आपको भी आज SBI की ऑनलाइन सर्विस इस्तेमाल करने में परेशानी हो रही है।

SBI: क्या आपको भी आज SBI की ऑनलाइन सर्विस इस्तेमाल करने में परेशानी हो रही है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने कहा कि सालाना फाइनेंशियल ईयर क्लोजिंग के कारण इंटरनेट बैंकिंग, योनो लाइट, योनो बिजनेस वेब और मोबाइल ऐप, योनो और UPI की सर्विस 1 अप्रैल 2024 से नहीं मिलेगी। एसबीआई ने वेबसाइट पर यह बात कही है।

आज नहीं मिल रही SBI ग्राहकों को डिजिटल सर्विस

1 अप्रैल 2024 को 16:10 बजे IST और 19:10 बजे IST के बीच अस्थायी तौर पर नहीं मिलेगी। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार सालाना फाइनेंशियल ईयर क्लोजिंग के कारण इंटरनेट बैंकिंग, योनो लाइट, योनो बिजनेस वेब और मोबाइल ऐप, योनो और यूपीआई की सेवाएं 16:10 बजे IST और 19:10 बजे IST के बीच अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं होंगी। 1 अप्रैल 2024 को यूपीआई लाइट और एटीएम की सर्विस उपलब्ध रहेंगी।


HDFC बैंक की ये सर्विस नहींं मिलेगी

देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank ने अपने ग्राहकों के लिए आज के लिए एक निर्देश जारी किया है। एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को 1 अप्रैल को पैसे ले जाने के लिए नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) सर्विस इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है। प्राइवेट बैंक ने कहा है कि पिछले फाइनेंशियल ईयर क्लोजिंग का प्रोसेस अभी भी जारी होने के कारण NEFT सर्विस मिलने में देरी हो सकती है या ऐसा हो सकता है कि ये सर्विस न भी मिले। ये समस्या ग्राहकों के लिए सिर्फ आज के लिए जारी की गई है। ये भी हो सकता है कि NEFT के तहत आने आपके HDFC Bank के अकाउंट में आने वाली सैलरी भी आज न आए या आने में देरी हो।

अगर HDFC Bank में है सैलरी अकाउंट, तो आज नहीं आएगा वेतन, बैंक ने कही ये बात

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।