SBI Bank Senior Citizens FD Scheme: आजकल हर कोई निवेश के बारे में सोचता है। ज्यादातर निवेशक ऐसी स्कीम लेना चाहते हैं जिसमें अच्छा रिटर्न मिले। सीनियर सिटीजन लोग निवेश के लिए बहुत अधिक जोखिम नहीं लेना चाहते। अगर आप भी एफडी में लंबे समय के लिए निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो एसबीआई की वीकेयर स्कीम (SBI WeCare Scheme) आपके काम आ सकती है। बुजुर्गों को ये योजना अच्छा रिटर्न ऑफर कर रही है। SBI की ये योजना 30 सितंबर 2023 को बंद होने वाली है। ऐसे में आपके पास निवेश के लिए 20 दिन का समय बचा है।
