SBI: एसबीआई बैंक ने फेक कस्टमर केयर नंबर को लेकर किया आगाह, वरना खाली हो जाएगा खाता

कोरोना महामारी के काल में ज्यादातर बैंक से जुड़े काम लोग घर बैठे ही ऑनलाइन करने लगे हैं

अपडेटेड Sep 20, 2021 पर 6:51 PM

कोरोना महामारी के काल में ज्यादातर बैंक से जुड़े काम लोग घर बैठे ही ऑनलाइन करने लगे हैं जिसके कारण बैंक फ्रॉड का खतरा बढ़ने लगा है। यानी अगर आप एक चूक कर दें तो आपका पूरा बैंक अकाउंट खाली हो जाएगा। इसी को देखते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने ग्राहकों को फेक कस्टमर केयर नंबर को लेकर सतर्क किया है।

SBI ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर कहा है कि ग्राहक फेक कस्टमर केयर नंबर को लेकर सतर्क रहें। बैंक ने ग्राहकों को गलत या फेक कस्टमर नंबर को लेकर सावधान रहने के लिए कहा है। बैंक की तरफ से जारी वीडियो में एक व्यक्ति फर्जी कस्टमर केयर नंबर पर फोन पर गलती से फोन कर देता है। जिसमें वह कार लोन के विषय में जानकारी मांगता है। दूसरी तरफ से अकाउंट डिटेल्स पूछता हैं। जब कस्टमर अकाउंट डिटेल्स बता देता है तब जवाब आता है कि आपका अकाउंट बंद है। अपना डेबिट कार्ड नंबर साझा करिए और इसी तरह धोखे में सारी जानकारी लेकर अकाउंट से पैसा निकाल लिया जाता है। बैंक ने साफ कहा है कि ऐसी कोई भी जानकारी किसी को भी न बताएं। बैंक ने अपने कस्टमर केयर का नंबर भी जारी किया है।

 


ये हैं SBI बैंक के कस्टमर केयर नंबर

अगर आपको कस्टमर केयर का नंबर चाहिए तो जरूरी है कि आप SBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और वहां दिए गए नंबर का इस्तेमाल करें। इसके अलावा अगर आपके साथ कोई धोखाधड़ी होती है तो आप तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 155260 पर कॉल करें और अपनी शिकायत दर्ज कराएं। बैंक ने ट्विटर पर अपनी जानकारी देते हुए कस्टमर केयर का नंबर भी दिया है। एसबीआई का कस्टमर केयर नंबर 1800112211, 18004253800, 08026599990 है।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।