SBI के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, Fixed Deposits पर 1% तक बढ़ा ब्याज, चेक करें लेटेस्ट रेट

SBI Bulk FD Rate: भारत के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने FD पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। बैंक ने अपनी सामान्य FD यानी 2 करोड़ रुपये तक की एफडी और बल्क एफडी दोनों पर ब्याज बढ़ा दिया है। 2 करोड़ रुपये से अधिक एफडी बल्क FD कहलाती है। बीते हफ्ते मौद्रिक नीति बैठक में RBI ने 35 बीपीएस की बढ़ोतरी रेपो रेट में की जिसके बाद कई बैंकों ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी

अपडेटेड Dec 13, 2022 पर 7:08 PM
SBI Bulk FD Rate: एसबीआई बैंक ने बल्क एफडी पर बढ़ाया ब्याज।

SBI Bulk FD Rate: भारत के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने FD पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। बैंक ने अपनी सामान्य FD यानी 2 करोड़ रुपये तक की एफडी और बल्क एफडी दोनों पर ब्याज बढ़ा दिया है। 2 करोड़ रुपये से अधिक एफडी बल्क FD कहलाती है। बीते हफ्ते मौद्रिक नीति बैठक में RBI ने 35 बीपीएस की बढ़ोतरी रेपो रेट में की जिसके बाद कई बैंकों ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी। अब इस गिनती में SBI का नाम भी शामिल हो गया है। बैंक की FD में ब्याज दरों में बढ़ोतरी आज 13 दिसंबर से लागू हो गई है। SBI ने एफडी पर 50 बेसिस प्वाइंट से लेकर 100 बेसिस प्वाइंट यानी 0.50 फीसदी से लेकर 1.00 फीसदी की बढ़ोतरी की है। एक आम केटेगरी में निवेश करने वाले व्यक्ति को मैक्सिमम 6.50 फीसदी का ब्याज मिलेगा। वहीं, सीनियर सिटीजन को अधिकतम 7 फीसदी का ब्याज मिलेगा। वहीं, रिटेल एफडी पर 0.15 फीसदी से लेकर 0.65 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है।

आम जनता के लिए SBI बल्क FD दरें

बैंक ने एक साल से लेकर 2 साल से कम की एफडी पर 6% से ब्याज बढ़ाकर 6.50 फीसदी किया है। 180 से 210 दिनों की एफडी पर 5.50 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। इस पर 1 फीसदी ब्याज बढ़ाया है। इसके अलावा, बैंक ने 211 दिनों पर 75 बीपीएस यानी 0.75 फीसदी ब्याज बढ़ाया है। ये अब 5% से 5.75% हो गया है। 2 साल से लेकर 5 साल से कम वाली एफडी पर 5.75% ब्याज मिल रहा है। इस पर पहले 5.25 फीसदी ब्याज मिल रहा था। 5 साल और 10 साल तक की एफडी पर 5% की जगह 5.50% ब्याज मिलेगा। कम समय की एफडी जैसे 46 दिन से 179 दिनों की एफडी पर 4.25 फीसदी की जगह 5 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। 7 से 45 दिनों की एफडी पर 3.50 फीसदी की ब्याज मिल रहा है।


सीनियर सिटीजन को बल्क एफडी पर मिलेगा 7 फीसदी का ब्याज

सीनियर सिटीजन को 13 दिसंबर से एफडी पर अधिकतम 7 फीसदी का ब्याज मिलेगा। पहले उन्हें अधिकतम 6.50 फीसदी ब्याज मिलता था जिसे बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया गया है। सबसे ज्यादा 1 फीसदी की बढ़ोतरी 180 दिनों से लेकर 210 दिनों की एफडी पर की गई है। SBI के साथ करीब 45 करोड़ ग्राहक जुड़े हुए हैं।

Nifty 2023 में हिट कर सकता है 20000 का स्तर: BofA Securities

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।