फेस्टिवल सीजन को देखते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) घर खरीदने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए बेहद आकर्षक ऑफर लेकर आया है। SBI ने होम लोन (Home loan) पर ब्याज दरें घटाई हैं। बैंक ने अपने ग्राहकों को होम लोन पर इंटरेस्ट रेट (Interest rates) में 0.25% तक की छूट देने की घोषणा की है। इस घोषणा के मुताबिक, 75 लाख रुपये से अधिक कीमत का घर खरीदने पर कस्टमर्स को ब्याज दर में 0.25 बेसिक प्वाइंट की छूट मिलेगी। SBI ने कहा कि यह छूट सिबिल स्कोर (CIBIL score) पर आधारित होगी और योनो ऐप (YONO app) के माध्यम से आवेदन करने पर मिलेगी।
SBI के फेस्टिवल ऑफर के तहत बैंक देशभर में 30 लाख रुपए से 2 करोड़ रुपए तक के होम लोन पर क्रेडिट स्कोर के आधार पर 10 बीपीएस प्वाइंट यानी 0.10% की छूट के बदले 20 बीपीएस प्वाइंट की छूट मिलेगी। यह डिस्काउंट देश के आठ मेट्रो शहरों में 3 करोड़ रुपए तक का होम लेने वाले ग्राहकों को भी मिलेगा।
वहीं, YONO app के माध्यम से आवेदन करने वाले ग्राकों को होम लोन पर अतिरिक्त 5 बेसिक प्वाइंट की रियायत मिलेगी। आपको बता दें कि SBI 30 लाख रुपए तक के होम लोन पर 6.90% इंटरेस्ट चार्ज करता है और 30 लाख रुपए से ऊपर के होम लोन पर 7% ब्याज वसूलता है। SBI के एमडी (रिटेल और डिजिटल बैंकिंग) सीएस सेट्टी ने कहा, हम इस त्योहारी सीजन में अपने होम लोन ग्राहकों के लिए अतिरिक्त रियायतें लेकर आए हैं।
ये ऑफर भी मिल रहे
SBI कार लोन, गोल्ड लोन और पर्सनल लोन पर प्रोसेसिंग फीस में 100 फीसदी की छूट दे रहा है। SBI के रिटेल ग्राहक 7.5 फीसदी इंटरेस्ट रेट पर कार लोन ले सकते हैं। यह कार लोन पर सबसे कम ब्याज दर है। वहीं, बैंक 7.5 फीसदी के ब्याज पर गोल्ड लोन और 9.6% इंटरेस्ट रेट पर पर्सनल लोन ले सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक योनो ऐप के जरिये पेपरलेस पर्सनल लोन और इंस्टा होम टॉप-अप लोन का लाभ भी उठा सकते हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
