SBI Gold Loan: अगर आपको पैसों की जरूरत पड़ जाए तो आपके लिए गोल्ड लोन भी बेहतर ऑप्शन हो सकता है। बहुत कम कागजी कार्रवाई के साथ गोल्ड लोन का लाभ हासिल किया जा सकता है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India - SBI) भी गोल्ड लोन मुहैया कराता है। आप बेहद कम कागजी कार्रवाई के साथ कम ब्याज दरों पर सोने के गहने और सिक्के गिरवी रखकर SBI गोल्ड लोन का लाभ उठा सकते हैं।
SBI के एक ट्वीट के मुताबिक, गोल्ड लोन के लिए ब्याज दर (Interest Rate) 7.50 फीसदी कर दी गई है और प्रोसेसिंग चार्ज (processing charges) नहीं लेने के अलावा आप कई लाभ उठा सकते हैं। SBI ने कहा है कि अगर आप सस्ते में गोल्ड लोन लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कस्टमर केयर नंबर 7208933143 पर मिस्ड कॉल देना है। इसके बाद में आपको बैंक की ओर से कॉल आएगा। इस कॉल में आपको लोन के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा 7208933145 पर GOLD मैसेज करके भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
SBI गोल्ड लोन लेने के लिए व्यक्ति की उम्र 18 साल होना जरूरी है। इसके लिए आमदनी के सोर्स की जानकारी देना कोई जरूरी नहीं है। अधिक से अधिक 50 लाख रुपये तक लोन ले सकते हैं। कम से कम 20,000 रुपये है।
प्रोसेसिंग फीस बहुत कम है। जिससे लोने लेने वाले की जेब पर ज्यादा इसका भार नहीं पड़ेगा। गोल्ड लेने वाले को तो जितना लोन होगा उसका 0.25 फीसदी के साथ उस पर लागू GST और कम से कम GST 250 रुपये देना होगा। अगर आप YONO ऐप से अप्लाई करते हैं तो GST के 250 रुपये नहीं देने होंगे।