Get App

फेस्टिवल से पहले सस्ता घर खरीदने का मौका, 10 साल में अब सबसे कम हुई होम लोन की दर, 6 बैंक दे रहे हैं ऑफर

त्योहारों के मौसम में अगर आप भी घर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 24, 2021 पर 7:16 PM
फेस्टिवल से पहले सस्ता घर खरीदने का मौका, 10 साल में अब सबसे कम हुई होम लोन की दर, 6 बैंक दे रहे हैं ऑफर

त्योहारों के मौसम में अगर आप भी घर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। इस दौरान कई बैंकों के अलावा हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों ने होम लोन की दरें कम कर दी हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB), कोटक महिंद्रा बैंक, HDFC बैंक और एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) सबसे सस्ता होम लोन ऑफर कर रहे हैं। घरों की डिमांड बढ़ने और फेस्टिव टाइम के कारण बैंकों ने होम लोन की दरें कम की है। ये दरें बीते 10 साल में सबसे कम दरें हैं।

LIC Housing Finance ने घटाई होम लोन की दरें

LIC Housing Finance ने त्योहारों पर घर खरीदने वाले ग्राहकों को खास तोहफा दिया है। कंपनी 2 करोड़ रुपये तक के होम लोन के लिए होम लोन की दर घटाकर 6.66 फीसदी कर दी है। इससे पहले कंपनी ने जुलाई में 50 लाख रुपये तक के होम लोन की द 6.66 फीसदी कर दी थी। अब LIC Housing Finance ने लोन की रकम को 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये कर दी है। LIC Housing Finance ने कहा कि यह दर 700 या उससे अधिक के सिबिस स्कोर वाले सभी लोन लेने वाले लोगों को इस 6.66 फीसदी की दर पर लोन मलि जाएगा। यह लोन 22 सितंबर से लेकर 30 नवंबर तक लिये गए होम लोन पर ही लागू होगी।

HDFC ने घटाई होम लोन की दर

देश की दिग्गज हाउसिंग फाइनेंस कंपनी HDFC ने  फेस्टिव सीजन को देखते हुए होम लोन की दरों में  कटौती का एलान किया है। जिसके तहत  ग्राहक  6.70 फीसदी सालाना की शुरुआती ब्‍याज दर पर होम लोन ले सकेगे। बतातें चले कि कंपनी की तरफ से दी जाने वाली यह ब्‍याज दरें 20 सितंबर 2021 से लागू हो गईं। यह स्‍पेशल स्‍कीम 31 अक्‍टूबर 2021 तक उपलब्‍ध रहेगी।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने घटाईं ब्याज दरें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें