Home Loan Interest Rate: अगर आप होम लोन, पर्सनल लोन या ऑटो लोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि किस बैंक की ब्याज दर सबसे कम है। अप्रैल 2025 में कई बड़े बैंकों ने अपनी MCLR मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट अपडेट की है। इसी दर के आधार पर बैंक आपके लोन की EMI तय करते हैं। आइए जानते हैं कि किस बैंक की लोन दर सबसे कम है और किसका ऑफर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
MCLR वह न्यूनतम ब्याज दर होती है जिस पर बैंक लोन देते हैं। अगर किसी बैंक का MCLR घटता है तो इसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलता है – या तो EMI कम होती है या फिर लोन जल्दी चुकता हो जाता है।
किस बैंक की ब्याज दर सबसे कम?
अन्य टेन्योर की दरें: 8.15% ओवरनाइट, 8.35% 1 महीना, 8.55% 3 महीना, 8.80% 6 महीना
HDFC ने अप्रैल में ब्याज दरें घटाई हैं।
1 साल का MCLR: 9.30% पहले 9.40% था
सभी टेन्योर की दरें घटकर 9.10% से 9.35% के बीच हैं
अन्य दरें: 8.30% ओवरनाइट, 8.90% 6 महीना, 9.30% 3 साल
बाकी टेन्योर की दरें: 8.25% से 9.20% तक
एसबीआई - SBI State Bank of India
SBI ने भी दरें नहीं बदली हैं।
अन्य दरें: 8.20% ओवरनाइट, 8.55% 3 महीना, 8.90% 6 महीना
सबसे सस्ता लोन कौन दे रहा है?
अगर आप 1 साल या उससे ज्यादा समय का लोन लेना चाहते हैं तो SBI और Bank of Baroda इस वक्त सबसे सस्ता लोन दे रहे हैं — दोनों का 1 साल का MCLR सिर्फ 9% है। अगर आप बहुत छोटा लोन लेना चाहते हैं 1-3 महीने, तो SBI और BOI की दरें सबसे कम हैं।