देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने शनिवार को होम लोन (Hone Lone) पर प्रोसेसिंग फीस (Processing Fees) पर 100 प्रतिशत छूट के साथ "मानसून धमाका ऑफर" (SBI Monsoon Dhamaka offer) की घोषणा की। ये ऑफर 31 अगस्त 2021 तक उपलब्ध रहेगा।

बैंक ने एक बयान में कहा, ये मौजूदा प्रोसेसिंग फीस 0.40 प्रतिशत से एक महत्वपूर्ण कटौती है। बैंक ने कहा, "एक होम लोन ग्राहक को इस लिमिटेड पीरियड ऑफर के जरिए काफी लाभ होगा।"
SBI ने आगे कहा, "घर खरीदने के लिए इससे बेहतर समय नहीं हो सकता है, क्योंकि SBI होम लोन की ब्याज दरें सिर्फ 6.70 प्रतिशत से शुरू होती हैं।"
SBI के MD (R&DB) सीएस सेट्टी ने कहा, "हमें अपने संभावित होम लोन ग्राहकों के लिए मानसून धमाका ऑफर की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। हमारा मानना है कि प्रोसेसिंग फीस माफी का ये ऑफर घर खरीदारों को आसानी से फैसला लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा, क्योंकि ब्याज दर अपने ऐतिहासिक निचले स्तर पर है।"
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।