SBI Home Loan Rate: देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ग्राहकों को कम दरों पर होम लोन ऑफर कर रहा है। फेस्टिव ऑफर के बाद एसबीआई ने अब कैंपेन रेट्स ('campaign rates') के नाम से नया ऑफर शुरू किया है। नए ऑफर के तहत होम लोन का ब्याज 0.30 फीसदी से लेकर 0.40 फीसदी तक कम ऑफर किया जा रहा है। होम लोन इंटरेस्ट पर बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। ये ऑफर ग्राहकों को 31 मार्च 2023 तक मिलेगा। यानी, 31 मार्च तक होम लोन लेने वाले ग्राहकों को कम ब्याज पर लोन मिलेगा। हालांकि, इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों का क्रेडिट स्कोर अच्छा होना चाहिए।
