SBI ने नए साल से पहले ग्राहकों को दिया झटका, इन कस्टमर्स की बढ़ाई मंथली EMI

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बेस रेट में 0.1 फीसदी बढ़ा दिया है

अपडेटेड Dec 17, 2021 पर 4:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
SBI ने नए साल से पहले ग्राहकों को दिया झटका, इन कस्टमर्स की बढ़ाई मंथली EMI

SBI: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बेस रेट में 0.1 फीसदी बढ़ा दिया है। यानी अब होम लोन महंगा हो जाएगा और इसका सीधा असर आपकी EMI पर पड़ने वाला है। SBI ने बेस रेट को 7.45 फीसदी से बढ़ाकर 7.55 फीसदी कर दिया है। ये नई दरें 15 दिसंबर से लागू हो चुकी है। आपकी जानकारी के लिये बता दें कि बेस रेट रिटेल लोन की दरें तय होती हैं।

SBI ने जनवरी 2019 से रेपो रेट को एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (EBLR) से जोड़ दिया था। एसबीआई ने EBLR रेट में कोई बदलाव नहीं किया है और यह RBI के बेंचमार्क इंटरेस्ट रेट में बदलाव के साथ बदलता रहता है। RBI ने पिछली दिसंबर मीटिंग में रेट को 4 फीसदी पर स्थिर रखा था।

2 करोड़ से ज्यादा की FD पर बढ़ेगा ब्याज


SBI ने 2 करोड़ रुपये से अधिक की FD पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। बैंक ने 2 करोड़ रुपये से अधिक की FD पर 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। अब 2 करोड़ से अधिक की एफडी पर 3 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। ये नई दरें भी 15 दिसंबर 2021 से लागू होंगी।

7 दिन से 45 दिन - पब्लिक के लिए: 2.90 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए: 3.40 प्रतिशत

46 दिन से 179 दिन - पब्लिक के लिए: 3.90 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए: 4.40 प्रतिशत

180 दिन से 210 दिन - पब्लिक के लिए: 4.40 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए: 4.90 प्रतिशत

211 दिन से 1 वर्ष से कम - पब्लिक के लिए: 4.40 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए: 4.90 प्रतिशत

1 वर्ष से 2 वर्ष से कम - पब्लिक के लिए: 5 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए: 5.50 प्रतिशत

2 वर्ष से 3 वर्ष से कम - पब्लिक के लिए: 5.10 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए: 5.60 प्रतिशत

3 वर्ष से 5 वर्ष से कम - पब्लिक के लिए: 5.30 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए: 5.80 प्रतिशत

5 वर्ष और 10 वर्ष तक - पब्लिक के लिए: 5.40 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए: 6.20 प्रतिशत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।