Get App

SBI ने अपने करोड़ों ग्राहकों को दी राहत! नहीं बढ़ाया MCLR, जानें ग्राहकों पर पड़ेगा कैसे असर

SBI Home Loan Rate: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने करोड़ों ग्राहकों को राहत दी है। SBI ने दिसंबर 2024 से जनवरी 2025 तक के लिए नई लोन ब्याज दरों (MCLR) का ऐलान कर दिया है। MCLR वह दर होती है जिससे कम ब्याज पर बैंक कस्टमर को लोन नहीं दे सकता

अपडेटेड Dec 14, 2024 पर 4:26 PM
Story continues below Advertisement
देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने दिसंबर 2024 से जनवरी 2025 तक के लिए नई लोन ब्याज दरों (MCLR) का ऐलान कर दिया है।

SBI Home Loan Rate: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने करोड़ों ग्राहकों को राहत दी है। SBI ने दिसंबर 2024 से जनवरी 2025 तक के लिए नई लोन ब्याज दरों (MCLR) का ऐलान कर दिया है। MCLR वह दर होती है जिससे कम ब्याज पर बैंक कस्टमर को लोन नहीं दे सकता। ये दरें 15 दिसंबर 2024 से लागू होंगी और होम लोन, पर्सनल लोन जैसे कई लोन पर असर डालेंगी। SBI की ये दरें उन ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण हैं जो नए लोन लेना चाहते हैं या अपने मौजूदा लोन पर ब्याज दरों की समीक्षा कराना चाहते हैं। बैंक की ये दरें 15 जनवरी 2025 तक लागू रहेंगी।

अब ये होगी MCLR रेट

एसबीआई की बेस लैंडिग रेट MCLR 8.20 से 9.10 फीसदी तक है। ओवरनाइट MCLR रेट 8.20 फीसदी है। MCLR का सीधा असर आपके होम और कार लोन की EMI पर होता है। MCLR की दरें बढ़ने से नया लोन महंगा हो जाता है। साथ ही आपके होम और कार लोन की EMI बढ़ जाती है।


 

SBI MCLR

पीरियड मौजूदा MCLR (% में) रिवाइज्ड MCLR (% में)
ओवरनाइट 8.20 8.20
एक महीना 8.20 8.20
तीन महीना 8.55 8.55
छह महीना 8.90 8.90
एक साल 9.05 9.05
2 साल 9.05 8.05
3 साल 9.10 9.10

(सोर्स - SBI बैंक की वेबसाइट।)

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के FD रेट्स

7 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4 प्रतिशत

46 दिन से 179 दिन: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6 प्रतिशत

180 दिन से 210 दिन: आम जनता के लिए - 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 6.50 प्रतिशत

211 दिन से 1 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.75 प्रतिशत

1 साल से 2 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 6.80 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.30 प्रतिशत

2 साल से 3 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

3 साल से 5 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.25 प्रतिशत

5 साल से 10 साल तक: सामान्य जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत।

बीते एक साल में Gold ETF ने दिया 22% तक रिटर्न, क्या आपको इनवेस्ट करना चाहिए?

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Dec 14, 2024 4:26 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।