Credit Cards

SBI ने अपने करोड़ों ग्राहकों को दी राहत! रिवाइज किया MCLR, जानें क्या कम होगी EMI?

SBI: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने करोड़ों ग्राहकों को नए साल में राहत दी है। SBI ने नई लोन ब्याज दरों (MCLR) का ऐलान कर दिया है। MCLR वह दर होती है जिससे कम ब्याज पर बैंक कस्टमर को लोन नहीं दे सकता

अपडेटेड Jan 16, 2025 पर 10:07 AM
Story continues below Advertisement
SBI ने MCLR रिवाइज कर दिया है। क्या आपकी होम लोन EMI होगी कम?

SBI: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने करोड़ों ग्राहकों को नए साल में राहत दी है। SBI ने नई लोन ब्याज दरों (MCLR) का ऐलान कर दिया है। MCLR वह दर होती है जिससे कम ब्याज पर बैंक कस्टमर को लोन नहीं दे सकता। MCLR के कम होना या नहीं बढ़ने से ग्राहकों को फायदा होता है। यानी, इसका सीधा असर होम लोन, पर्सनल लोन, कार लोन की EMI पर होता है। ये नई दरें 15 जनवरी 2025 से लागू हो चुकी है।

अब ये हैं जनवरी 2025 से नई MCLR दरें

SBI ने MCLR रेट में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की है। ये पिछली दरों पर बरकरार है। एसबीआई की बेस लैंडिग रेट MCLR 8.20 से 9.10 फीसदी तक है। ओवरनाइट MCLR रेट 8.20 फीसदी है। MCLR का सीधा असर आपके होम और कार लोन की EMI पर होता है। MCLR की दरें बढ़ने से नया लोन महंगा हो जाता है। साथ ही आपके होम और कार लोन की EMI बढ़ जाती है।


SBI MCLR

पीरियड मौजूदा MCLR (% में) रिवाइज्ड MCLR (% में)
ओवरनाइट 8.20 8.20
एक महीना 8.20 8.20
तीन महीना 8.55 8.55
छह महीना 8.90 8.90
एक साल 9.05 9.05
2 साल 9.05 8.05
3 साल 9.10 9.10

(सोर्स - SBI बैंक की वेबसाइट।)

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के FD रेट्स

7 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4 प्रतिशत

46 दिन से 179 दिन: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6 प्रतिशत

180 दिन से 210 दिन: आम जनता के लिए - 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 6.50 प्रतिशत

211 दिन से 1 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.75 प्रतिशत

1 साल से 2 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 6.80 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.30 प्रतिशत

2 साल से 3 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

3 साल से 5 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.25 प्रतिशत

5 साल से 10 साल तक: सामान्य जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत।

पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! 23 जनवरी तक कर लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।