खास है SBI का ये सेविंग अकाउंट, खोलने के लिए नहीं जाना होगा बैंक ब्रांच

SBI Insta Saving Account: अगर आप भी एसबीआई बैंक में बिना किसी पेपर के या ब्रांच जाए बगैर अकाउंट खुलवाना चाहते हैं, तो आप SBI Insta Saving Account खोल सकते हैं। एसबीआई का इंस्टा सेविंग अकाउंट YONO ऐप के जरिये खोला जा सकता है। अगर आप भी एसबीआई में अपना सेविंग अकाउंट खोलना चाहते हैं

अपडेटेड Sep 22, 2023 पर 7:18 PM
भी एसबीआई बैंक में बिना किसी पेपर के या ब्रांच जाए बगैर अकाउंट खुलवाना चाहते हैं, तो आप SBI Insta Saving Account खोल सकते हैं।

SBI Insta Saving Account: अगर आप भी एसबीआई बैंक में बिना किसी पेपर के या ब्रांच जाए बगैर अकाउंट खुलवाना चाहते हैं, तो आप SBI Insta Saving Account खोल सकते हैं। एसबीआई का इंस्टा सेविंग अकाउंट YONO ऐप के जरिये खोला जा सकता है। अगर आप भी एसबीआई में अपना सेविंग अकाउंट खोलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे खाता खोल सकते हैं। SBI बैंक पर दी गई वेबसाइट के मुताबिक SBI Insta Saving Account बिना ब्रांच जाए योनो ऐप के जरिये खोला जा सकता है। हालांकि, इस अकाउंट के कुछ नियम और शर्तें हैं।

SBI इंस्टा सेविंग अकाउंट

एसबीआई के इस खाते पर आपको लगभग वो सभी सर्विस मिलेंगी जो एक नॉरमल सेविंग अकाउंट में मिलती है। ये एक तरह से पेपरलेस अकाउंट है। इसे खुलवाने के लिए बैंक शाखा में जाने की जरूरत नहीं है। यह खाता वीडियो केवाईसी के जरिए खोला जा सकता है। हालांकि, अकाउंट खोलने के एक साल के अंदर आपको बैंक जाकर एक बार KYC करानी होती है। इस अकाउंट पर पासबुक या चेक बुक नहीं मिलती। हालांकि, स्टेटमेंट मेल पर मिलेगी। इस अकाउंट में न्यूनतम 1,00,000 रुपये बैलेंस मेंटेन करना होता है। एसबीआई के इस अकाउंट के जरिए आप NEFT, IMPS, UPI के जरिए पैसे ट्रांसफर भी कर सकते हैं।


ये खोल सकते हैं अकाउंट

18 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति यह खाता खुलवा सकता है। हालांकि, यह बैंक खाता सिंगल ऑपरेटिंग अकाउंट है, यानी अगर आप इसे ज्वाइंट रूप से खोलना चाहते हैं तो आपको इसमें यह विकल्प नहीं मिलेगा। इसके अलावा इस खाते को खोलते समय नॉमिनी भरना जरूरी है।

कैसे खोलें अकाउंट

SBI के इस अकाउंट को खोलने के लिए आपको अपने मोबाइल में योनो ऐप इंस्टॉल करना होगा। यहां न्यू सेविंग अकाउंट पर क्लिक करें और बिना ब्रांच विजिट वाले विकल्प पर जाएं और इंस्टा सेविंग अकाउंट चुनें। इसके बाद अपना पैन और आधार डालें। आधार में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को डालें। इसके बाद वीडियो केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें। वेरिफिकेशन के बाद आपका अकाउंट खुल जाएगा। इसके बाद आप अपने अकाउंट से ट्रांजेक्शन शुरू कर सकते हैं।

MC Exclusive : RBI ने अपनी रिपोर्ट में PTC India Financial में कई तरह की गड़बड़ियों के बारे में बताया, जानें इसकी खास बातें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।