Get App

SBI MF ने पेश किया Dividend Yield Fund, क्या आपको इनवेस्ट करना चाहिए?

डिविडेंड यील्ड स्ट्रेटेजी नई नहीं है। ऐसे 8 फंड पहले से मार्केट में मौजूद हैं। बीते तीन साल में इनका रिटर्न अच्छा रहा है। अच्छी डिविडेंड यील्ड वाली कंपनियों के शेयरों में उतार-चढ़ाव अपेक्षाकृत कम देखने को मिलता है। यह NFO 6 मार्च को बंद हो जाएगा

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Feb 21, 2023 पर 6:05 PM
SBI MF ने पेश किया Dividend Yield Fund, क्या आपको इनवेस्ट करना चाहिए?
इस स्कीम का बेंचमार्क Nifty 500 TRI है। यह अपने पोर्टफोलियो के कम से कम 65 फीसदी हिस्से का निवेश डिविडेंड देने वाली कंपनियों के शेयरों में करेगी।

SBI Mutual Fund ने एक नया फंड लॉन्च किया है। इसका नाम है SBI Dividend Yield Fund (SDF)। यह NFO 20 फरवरी को खुल गया है। यह 6 मार्च को बंद हो जाएगा। एसबीआई एमएफ देश का सबसे बड़ा म्यूचुअल फंड हाउस है। SDF के पोर्टफोलियो में ज्यादा डिविडेंड देने वाली कंपनियों के शेयर शामिल होंगे। यह पोर्टफोलियो डायवर्सिफायड होगा। इसका मतलब है कि इसमें अलग-अलग सेक्टर की कंपनियों के शेयर होंगे। आइए जानते हैं इस स्कीम की खास बातें क्या हैं, इसमें किस तरह के निवेशकों को पैसे लगाने चाहिए और इस स्कीम का फंड मैनेजर कौन है।

स्कीम की इनवेस्टमेंट स्ट्रेटेजी

इस स्कीम का बेंचमार्क Nifty 500 TRI है। यह अपने पोर्टफोलियो के कम से कम 65 फीसदी हिस्से का निवेश डिविडेंड देने वाली कंपनियों के शेयरों में करेगी। यह स्कीम अपने पोर्टफोलियो को इस तरह से तैयार करेगी कि पोर्टफोलियो की कुल डिविडेंड यील्ड निफ्टी50 के मुकाबले कम से कम 50 फीसदी ज्यादा होगा।

डिविडेंड यील्ड का मतलब 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें