स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए पर्सनल बैंकिंग के तहत सेविंग्स स्कीम लाया है। इसमें बैंक नाबालिगों के लिए दो तरह के सेविंग्स अकाउंट हैं- पहला कदम और पहली उड़ान।
18 साल से कम के लोग एसबीआई का पहला कदम अकाउंट खुलवा सकते हैं, वहीं पहली उड़ान अकाउंट में 10 साल से ऊपर के बच्चों का अकाउंट खुलवाया जा सकता है।
इसकी खास बात ये होगी कि इन दोनों अकाउंट के होल्डर्स को एसबीआई के सामान्य रेगुलर सेविंग्स अकाउंट की तरह मंथली एवरेज बैलेंस जैसे अनिवार्यता को पूरा करने की भी जरूरत नहीं होगी।
ये रही खास बातें
10 साल से ऊपर का कोई भी बच्चा पहला कदम अकाउंट खुलवा सकता है, लेकिन ये पैरेंट्स या गार्जियन के साथ जॉइंट अकाउंट होगा।
पहली उड़ान अकाउंट 10 साल की उम्र और 18 साल का कोई भी नाबालिग शख्स खुलवा सकता है, जो अपना हस्ताक्षर एक जैसा कर सकता हो। ये अकाउंट अकेले अकाउंट होल्डर के नाम पर ही खुलेगा।
पहला कदम अकाउंट के तहत बैंक गार्जियन के अंडर में नाबालिग के नाम से 10 पेजों की चेकबुक जारी करेगा।
पहली उड़ान अकाउंट में भी 10 पेजों की चेकबुक जारी की जाएगी, अगर अकाउंट होल्डर अपना साइन एक जैसा कर सकता हो तो।
इन दोनों अकाउंट के तहत एटीएम-कम-डेबिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इनमें 5,000 रुपए की विथड्रॉल/पीओएस की लिमिट होगी। इसमें कार्ड पर अकाउंट होल्डर की फोटो छपी होगी।
इन अकाउंट्स में इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इंटरनेट बैंकिंग के तहत इसमें प्रति दिन 5,000 रुपए तक का ट्रांजैक्शन करने की सीमा होगा। इसके तहत होल्डर बिल पेमेंट्स, इंटर-बैंक ट्रांसफर, जिनमें बस एनईएफटी ट्रांजैक्शन ही होगा और डिमांड ड्राफ्ट यानी डीडी बनवा सकते हैं।
वहीं मोबाइल बैंकिंग के लिए इन दोनों अकाउंट्स में प्रति दिन 2,000 रुपए के ट्रांजैक्शन की लिमिट होगी। इस सुविधा के तहत यूजर्स बिल पेमेंट कर सकते हैं और टॉप-अप करा सकते हैं।
इन अकाउंट्स में इंटरेस्ट रेट सेविंग बैंक अकाउंट जैसा ही होगा। एसबीआई सालाना 3।50 प्रतिशत की दर से इंटरेस्ट रेट देता है। इन अकाउंट्स में नॉमिनेशन की सुविधा भी उपलब्ध है।
