Credit Cards

SBI या Post Office? जानिए आपको कहां निवेश करके मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज- जानें डिटेल्स

पोस्ट ऑफिस में एक साल से लेकर 5 साल तक की RD पर इतना ब्याज मिलता है

अपडेटेड Nov 11, 2021 पर 7:37 PM
Story continues below Advertisement
sbibank

यदि आप इस वजह से निवेश नहीं करना चाहते हैं कि आपको डर है कि आपको पैसा कहीं डूब न जाए तो आप भी शेयर मार्केट या म्यूचुअल फंड्स की जगह FD और RD पर ज्यादा भरोसा करते हैं। यहां आप अपनी सुविधा अनुसार कई योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। यहां आपको स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और पोस्ट ऑफिस के FD और RD पर मिलने वाले ब्याज के बारे में बता रहे हैं कि कहां आपको ज्यादा ब्याज मिल सकता है।

पोस्ट ऑफिस में एक साल से लेकर 5 साल तक की RD पर इतना ब्याज मिलता है। यहां निवेशक 1 से 5 साल तक की योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। आइए जानते हैं कितना मिलता है ब्याज

1 साल के टर्म डिपॉजिट पर - 5.5%


2 साल के टर्म डिपॉजिट पर - 5.5%

3 साल के टर्म डिपॉजिट पर - 5.5%

5 साल के टर्म डिपॉजिट पर - 6.7 %

 

Nykaa IPO से मालकिन फाल्गुनी नायर की दौलत में इजाफा, बनीं दुनिया की सबसे अमीर महिला

 

SBI की FD पर इतना मिलता है ब्याज

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को एफडी में निवेश करने के लिए 7 दिन से 10 साल तक का ऑप्शन देता है। समय अवधि के आधार पर ब्याज लगता है। आइए जानते हैं SBI की ब्याज दरों के बारे में..

7 से 45 दिन- 2.9%

46 दिन से 179 दिन - 3.9%

180 दिन से 210 दिन - 4.4%

211 दिन या उससे अधिक लेकिन एक साल से कम - 4.4%

1 साल या उससे अधिक लेकिन 2 साल से कम - 5%

2 साल या उससे अधिक लेकिन 3 साल से कम - 5.1%

3 साल या उससे अधिक लेकिन 5 साल से कम - 5.3%

5 साल से दस साल तक - 5.4%

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।