SBI बैंक में आती है आपकी पेंशन, घर बैठे वीडियो कॉल के जरिए जमा करें लाइफ सर्टिफिकेट- जानें प्रोसेस

अगर आपकी पेंशन भी State Bank Of India में आती है तो आपके लिए बड़ी खबर है

अपडेटेड Nov 01, 2021 पर 7:04 PM

अगर आपकी पेंशन भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank Of India) में आती है तो आपके लिए बड़ी खबर है। आज 1 नवंबर से SBI एक नई सर्विस शुरू की है। इस सर्विस के बाद पेंशनर्स (Pensioners) को जीवन प्रमाणपत्र (Jeevan Praman Patra) जमा करने के लिए बैंक नहीं जाना होगा। बैंक की तरफ से ट्वीटर पर दी गई जानकारी के मुताबिक कोई भी पेंशनभोगी 1 नवंबर से वीडियो क़ल के जरिए अपना जीवन प्रमाणपत्र (Life Certificate) जमा कर सकेंगे। जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2021 से शुरू हो गई है और यह 30 नवंबर तक चलेगी।

आइए जानते है पूरा प्रोसेस

ये पूरा प्रोसेस-

- सबसे पहले आपको https://www.pensionseva.sbi/ पर जाना होगा।

- इसके बाद आपको Video LC पर क्लिक करना होगा।

- फिर आपको SBI पेंशन अकाउंट नंबर लिखना होगा।


- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।

- सभी टर्म एंड कंडीशन्स को ध्यान से पढ़ें और फिर Start Journey पर क्लिक करें।

लोन घोटाले मामले में SBI के पूर्व चेयरमैन प्रतीप चौधरी गिरफ्तार

- इसके बाद आप अपना पैन कार्ड अपने पास रख लें और I am Ready पर क्लिक करें।

- इसके बाद वीडियो कॉल शुरू करें।

- आपकी SBI अधिकारी की उपलब्ध होने पर वीडियो कॉल शुरू हो जाएगी। इसके अलावा आप अपनी सुविधा के अनुसार भीसमय चुन सकते हैं।

- वीडियो कॉल शुरू होने पर अधिकारी आपसे आपकी स्क्रीन पर दिये 4 डिजिट नंबर को पढ़ने के लिए बोलेंगे।

- आपको पैन कार्ड दिखाना होगा जिसकी फोटो अधिकारी खीचेंगे।

- इसके बाद आपकी फोटो ली जाएगी और प्रोसेस पूरा हो जाएगा।

- इसके बाद आपकी भी एक तस्वीर ली जाएगी। जिसके बाद आपकी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

- अगर आपका प्रोसेस सही नहीं होता है तो आपको वीडियो कॉल के जरिए इसकी जानकारी दे दी जाएगी। ऐसी स्थिति में आपको बैंक ब्रांच जाकर लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।