अगर आपकी पेंशन भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank Of India) में आती है तो आपके लिए बड़ी खबर है। आज 1 नवंबर से SBI एक नई सर्विस शुरू की है। इस सर्विस के बाद पेंशनर्स (Pensioners) को जीवन प्रमाणपत्र (Jeevan Praman Patra) जमा करने के लिए बैंक नहीं जाना होगा। बैंक की तरफ से ट्वीटर पर दी गई जानकारी के मुताबिक कोई भी पेंशनभोगी 1 नवंबर से वीडियो क़ल के जरिए अपना जीवन प्रमाणपत्र (Life Certificate) जमा कर सकेंगे। जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2021 से शुरू हो गई है और यह 30 नवंबर तक चलेगी।
