SBI Sarvottam: देश का सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India - SBI) ग्राहकों को बेस्ट ऑफर दे रहा है। बैंक अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों का खास ध्यान रखता है और उनके लिए कई योजनाएं भी चला रहा है। SBI बैंक सीनियर सिटीजन को ध्यान में रखकर सर्वोत्तम स्कीम चला रहा है। एसबीआई सर्वोत्तम योजना में ब्याज 7.90 फीसदी का ऑफर कर रहा है।
