SBI Sarvottam vs Amrit Kalsh vs Wecare: एसबीआई की 3 योजनाओं में से कौनसी है बेस्ट, कहां मिल रहा है ज्यादा फायदा

SBI Sarvottam vs SBI Amrit Kalsh vs SBI Wecare: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India - SBI) ग्राहकों के लिए तीन खास स्कीम चला रहा है। SBI बैंक अमृत कलश, एसबीई वीकेयर (SBI Wecare) और एसबईआई सर्वोत्तम स्कीम चला रहा है

अपडेटेड Sep 30, 2023 पर 7:25 PM
SBI की ये तीन स्कीम सीनियर सिटीजने के लिए हैं बेस्ट।

SBI Sarvottam vs SBI Amrit Kalsh vs SBI Wecare: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India - SBI) ग्राहकों के लिए तीन खास स्कीम चला रहा है। SBI बैंक अमृत कलश, एसबीई वीकेयर (SBI Wecare) और एसबईआई सर्वोत्तम स्कीम चला रहा है। कई बैंक एफडी पर सीनियर सिटीजन को 9 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहे हैं। यही कारण है कि एसबीआई ग्राहकों को निवेश के लिए आकर्षित करने के लिए ये तीन स्कीम उन्हें ऑफर कर रहा है।

एसबीआई अमृत कलश योजना

एसबीआई 400 दिनों की स्पेशल अमृत कलश एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.6 प्रतिशत और अन्य को 7.1 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।


SBI सर्वोत्तम योजना

SBI की सर्वोत्तम योजना में सिर्फ एक साल और 2 साल की ही स्कीम है। यानी, आप कम समय में बड़ा फंड खड़ा कर सकते हैं। एसबीआई सर्वोत्तम (SBI Sarvottam) योजना में ग्राहकों को 2 साल की जमा यानी एफडी पर 7.4 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। ये ब्याज दर आम जनता के लिए है। वहीं, सीनियर सिटीजन को इसी योजना पर 7.90 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। वहीं, एक साल के निवेश पर आम जनता को 7.10 फीसदी और सीनिसर सिटीजन को 7.60 फीसदी ब्याज मिल रहा है।

इतना होगा ग्राहकों को फायदा

सीनियर सिटीजन के लिए 15 लाख रुपये से 2 करोड़ रुपये से अधिक के 1 साल के सर्वोत्तम डिपॉजिट के लिए वार्षिक यील्ड 7.82 फीसदी है। जबकि, दो साल के डिपॉजिट के लिए यील्ड 8.14 फीसदी है। 2 करोड़ रुपये से 5 करोड़ रुपये तक की बल्क डिपॉजिट पर SBI वरिष्ठ नागरिकों को 1 साल के लिए 7.77 फीसदी और 2 साल के लिए 7.61 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है। एसबीआई सर्वोत्तम (SBI Sarvottam) योजना में समय से पहले पैसा नहीं निकाल सकते। ये नॉन-कॉलेबल योजनाएं हैं जिनमें समय से पहले पैसा नहीं ले सकते। अगर समय से पहले पैसा निकालते हैं तो चार्ज देना होगा। इसमें कंपाउंड इंटरेस्ट मिलता है।

इतना पैसा कर सकते हैं निवेश

एसबीआई सर्वोत्तम (SBI Sarvottam) योजना में ग्राहक को न्यूनतम 15 लाख रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये तक निवेश कर सकते हैं। ये योजना उनके लिए बेस्ट है जिनका रिटायरमेंट हुआ है और उनके पास पीएफ फंड का पैसा आया हुआ है। वह एसबीआई की इस योजना में निवेश कर सकते हैं। इसमें 2 करोड़ रुपये से अधिक निवेश का भी ऑप्शन है लेकिन ब्याज 0.05 फीसदी कम है। हालांकि, इस योजना में कब तक पैसा निवेश कर सकते हैं इसकी जानकारी वेबसाइट पर नहीं है।

एसबीआई वीकेयर (SBI WeCare)

एसबीआई वीकेयर स्पेशल एफडी योजना की शुरुआत वरिष्ठ नागरिकों को कोविड के समय में उनके पैसे को सुरक्षित रखने के विकल्प के तौर पर शुरू किया गया था। इस एफडी स्कीम में न्यूनतम निवेश करके आप 5 साल और 10 साल में ज्यादा रिटर्न पा सकते हैं। SBI WeCare FD पर 50bps यानी 0.50 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज मिलता है। फिलहाल एसबीआई की यह एफडी स्कीम 7.50 फीसदी की दर से ब्याज दे रही है।

सरकार पहली बार पेश करेगी 50 साल मैच्योरिटी वाली सिक्योरिटी, जानिए इसकी खास बातें

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।