SBI की खास योजना में निवेश के लिए बचे हैं 5 दिन, तुरंत उठाएं इस मौके का फायदा, दोबारा नहीं मिलेगा मौका

BI Special FD Offer: अगर आप भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की खास स्कीम में पैसा निवेश करना चाहते हैं तो आपके पास सिर्फ पांच दिन का समय बचा है। एसबीआई की वीकेयर स्कीम (SBI WeCare Scheme) में निवेश करने की डेडलाइन 30 सितंबर है। यानी, निवेशकों के पास इस योजना में निवेश करने के लिए सिर्फ 5 दिन का समय बचा है

अपडेटेड Sep 26, 2023 पर 4:52 PM
एसबीआई की वीकेयर स्कीम (SBI WeCare Scheme) में निवेश करने की डेडलाइन 30 सितंबर है।

SBI Special FD Offer: अगर आप भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की खास स्कीम में पैसा निवेश करना चाहते हैं तो आपके पास सिर्फ पांच दिन का समय बचा है। एसबीआई की वीकेयर स्कीम (SBI WeCare Scheme) में निवेश करने की डेडलाइन 30 सितंबर है। यानी, निवेशकों के पास इस योजना में निवेश करने के लिए सिर्फ 5 दिन का समय बचा है। अगर आप भी 5 साल की एफडी योजना पर ज्यादा ब्याज कमाना चाहते हैं तो एसबीआई की खास योजना में निवेश कर सकते हैं। ये योजना खासतौर पर सीनियर सिटीजन के लिए डिजाइन की गई है।

SBI WeCare स्कीम

SBI WeCare स्कीम योजना में बुजुर्गों को सालाना 5 साल के निवेश पर अच्छा रिटर्न ऑफर कर रही है। एसबीआई की ये योजना 30 सितंबर 2023 को बंद हो रही है। एसबीआई ने वैसे कई बार इस निवेश योजना में डेडलाइन बढ़ाई है। इस बार भी उम्मीद है कि बैंक इसमें निवेश की डेडलाइन बढ़ा सकता है।


SBI WeCare स्कीम के फायदे

एसबीआई की यह योजना सीनियर सिटीजन्स को 0.50 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज दे रही है। इस एफडी स्कीम में 5 से 10 साल के लिए निवेश किया जा सकता है। 5 से 10 साल के निवेश के हिसाब से इसमें ज्याद ब्याज ऑफर किया जा रहा है। फिलहाल एसबीआई की यह एफडी स्कीम 7.50 फीसदी की दर से ब्याज दे रही है।

रेगुलर एफडी पर इतना मिल रहा है ब्याज

एसबीआई की रेगुलर एफडी में ब्याज दरें 7 दिनों से लेकर 10 सालों तक के पीरियड के लिए 3.50% और 7.50% के बीच है। वहीं इनकम टैक्स के नियमों के मुताबिक इसमें टीडीएस काटा जाता है। आईटी नियमों के अनुसार कर कटौती से छूट के लिए निवेशक फॉर्म 15H/15G जमा कर सकते हैं। एसबीआई वीकेयर स्पेशल एफडी योजना की शुरुआत वरिष्ठ नागरिकों को कोविड के समय में उनके पैसे को सुरक्षित रखने के विकल्प के तौर पर शुरू किया गया था।

Market Outlook : सुस्त कारोबार के बाद सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 27 सितंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।