SBI FD Scheme: देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक SBI ग्राहकों को 400 दिनों की खास एफडी सर्विस दे रहा है। इस योजना का नाम 'एसबीआई अमृत कलश' (SBI Amrit Kalash) है। एसबीआई की योजना के तहत सामान्य ग्राहकों को 400 दिन की एफडी पर 7.10% ब्याज और सीनियर सिटीजन को 7.60% ब्याज मिल रहा है। इस योजना के तहत आप 2 करोड़ रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। आइए इस योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं।
बैंक कई बार बढ़ा चुका है इस स्कीम की डेडलाइन
आपको बता दें कि बैंक ने इस स्कीम को 12 अप्रैल 2023 को लॉन्च किया था। लॉन्च करते वक्त बैंक ने इसकी डेडलाइन 30 जून रखी थी। हालांकि, इस स्कीम की लोकप्रियता को देखते हुए बैंक ने फिर इसकी डेडलाइन 15 अगस्त तक बढ़ा दी थी। बैंक अब इसकी डेडलाइन 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है।
एसबीआई की अमृत कलश स्पेशल एफडी योजना के तहत 19 साल या उससे अधिक उम्र का कोई भी नागरिक खाता खोल सकता है। अगर आप अपना खाता ऑफलाइन यानि बैंक में जाकर खुलवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आधार कार्ड, आईडी प्रूफ, आयु का प्रमाण, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत पड़ेगी।
7 दिन से 45 दिन की FD: बैंक आम जनता को 3% और सीनियर सिटीजन को 3.50% ब्याज दे रहा है।
46 दिन से 179 दिन की FD: बैंक आम जनता को 4.5% और सीनियर सिटीजन को 5% ब्याज दे रहा है।
180 दिन से 210 दिन की FD: बैंक आम जनता को 5.25% और सीनियर सिटीजन को 5.75% ब्याज दे रहा है।
211 दिन से लेकर 1 साल से कम की एफडी: बैंक आम जनता को 5.75% और सीनियर सिटीजन को 6.25% ब्याज दे रहा है।
1 साल से 2 साल से कम की FD: बैंक आम जनता को 6.8% और सीनियर सिटीजन को 7.30% ब्याज दे रहा है।
2 साल से 3 साल से कम FD: बैंक आम जनता को 7% और सीनियर सिटीजन को 7.50% ब्याज दे रहा है।
3 साल से 5 साल से कम FD: बैंक आम जनता को 6.5% और सीनियर सिटीजन को 7% ब्याज दे रहा है।
5 साल और 10 साल तक की FD: बैंक आम जनता को 6.5% और सीनियर सिटीजन को 7.5% ब्याज दे रहा है।