SBI: देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को खास ध्यान रखता है। यही कारण है कि सीनियर सिटीजन ग्राहकों को जरूरतों को समझते हुए बैंक कई योजनाएं चला रहा है। वह सीनियर सिटीजन का अन्य ग्राहकों की तुलना में ज्यादा ब्याज भी ऑफर कर रहा है। एसबीआई की योजनाओं में एसबीआई वी केयर (SBI WeCare), एसबीआई अमृत कलश (SBI Amrit Kalash) और एसबीआई सर्वोत्तम (SBI Sarvottam) शामिल है। एसबीआई की इन 3 योजनाओं की खासियत भी अलग-अलगा है। इन योजनाओं पर मिलने वाला ब्याज भी अलग-अलग है। ये तीन एफडी (Fixed Deposit - FD) योजनाएं एसबीआई की अन्य एफडी योजनाओं से अलग है।
एसबीआई अमृत कलश (SBI Amrit Kalash Yojna)
भारतीय स्टेट बैंक ने सामान्य और वरिष्ठ नागरिकों के लिए ज्याद ब्याज दर वाली योजना में निवेश करने की समयसीमा बढ़ा दी है। ये स्पेशल एफडी योजना 400 दिनों की है। ग्राहक एसबीआई अमृत कलश में अकाउंट ऑनलाइन, योनो ऐप के जरिए या शाखा में जाकर खोल सकते हैं।
यह योजना 14 अगस्त, 2023 तक निवेशकों के लिए उपलब्ध रहेगी यानी आप इसमें पैसा 14 अगस्त तक निवेश कर सकते हैं। इस योजना के तहत सीनियर सिटीजन को ब्याज 7.6% और अन्य ग्राहकों को 7.1% की दर से मिलेगा।
टीडीएस आयकर नियमों के अनुसार लगाया जाता है। निवेशक इनकम टैक्स नियमों के मुताबिक टीडीएस से टैक्स छूट पाने के लिए फॉर्म 15जी/15एच का इस्तेमाल कर सकते हैं।
एसबीआई अमृत कलश में 400 दिनों के लिए पैसा निवेश किया जाता है।
एसबीआई सर्वोत्तम (SBI Sarvottam)
एसबीआई ने हाल ही में एसबीआई सर्वोत्तम टर्म डिपॉजिट लॉन्च किया है। इस योजना के तहत निवेशकों को नियमित एफडी की तुलना में ज्यादा ब्याज मिलता है। इस योजना में आप समय से पहले पैसा नहीं निकाल सकते। इसमें निवेशक पैसा एक साल और 2 साल के लिए निवेश कर सकते हैं।
एसबीआई सर्वोत्तम टर्म डिपॉजिट के तहत सीनियर सिटीजन को 7.9 फीसदी का ब्याज मिलता है। वहीं, सामान्य नागरिक को 7.6 फीसदी का ब्याज मिलता है। सामान्य नागरिक एक साल के पीरियड पर 7.10% और 2 साल के पीरियड पर 7.40% तक ब्याज कमा सकते हैं। इस योजना में न्यूनतम 15 लाख रुपये और अधिकतम 2 करोड़ रुपये जमा कर सकते हैं। बल्क डिपॉजिट के तहत 2 करोड़ रुपये से ज्यादा पैसा जमा कर सकते हैं।
एसबीआई वीकेयर (SBI WeCare)
एसबीआई ने अपनी We Care एफडी स्कीम को भी 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं और अपनी बचत को निवेश करने के लिए बेहतर विकल्प तलाश रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने विशेष FD योजना SBI WeCare में निवेश करने की समय सीमा बढ़ा दी है। अब इस खास FD स्कीम में 30 सितंबर 2023 तक निवेश कर सकते हैं।
WeCare FD योजना पर निवेशकों को 7.50 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। इस एफडी में वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल से 10 साल के लिए ज्यादा ब्याज मिलेगा।