SBI ने अपने ग्राहकों को दिया खास तोहफा, अमृत कलश और WeCare स्कीम पर दिया स्पेशल ऑफर

SBI Amrit Kalash and WeCare Deposit Scheme: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ग्राहकों को FD की एक खास योजना अमृत कलश और WeCare ऑफर कर रहा है। WeCare और अमृत कलश योजना के तहत SBI आम लोगों के साथ सीनियर सिटीजन को ज्यादा ब्याज दरें ऑफर कर रहा है

अपडेटेड Jun 26, 2023 पर 7:07 PM
SB) ग्राहकों को FD की एक खास योजना अमृत कलश और WeCare ऑफर कर रहा है।

SBI Amrit Kalash and WeCare Deposit Scheme: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ग्राहकों को FD की एक खास योजना अमृत कलश और WeCare ऑफर कर रहा है। WeCare और अमृत कलश योजना के तहत SBI आम लोगों के साथ सीनियर सिटीजन को ज्यादा ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। अभी तक अमृत कलश और WeCare एफडी योजना के तहत 30 जून तक निवेश कर सकते थे लेकिन बैंक नें 30 सितंबर 2023 तक के लिए बढ़ा दिया है। इस विशेष योजना के तहत सीनियर सिटीजन को दी जा रही ब्याज दर 7.60% है।

SBI की We Care योजना

एसबीआई ने अपनी We Care एफडी स्कीम को भी 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं और अपनी बचत को निवेश करने के लिए बेहतर विकल्प तलाश रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने विशेष FD योजना SBI WeCare में निवेश करने की समय सीमा बढ़ा दी है। अब इस खास FD स्कीम में 30 सितंबर 2023 तक निवेश कर सकते हैं। WeCare FD योजना पर निवेशकों को 7.50 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। इस एफडी में वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल से 10 साल के लिए ज्यादा ब्याज मिलेगा।


SBI की अमृत कलश योजना

SBI की अमृत कलश योजना 400 दिनों की है। अमृत कलश योजना के तहत सीनियर सिटीजन को 7.60 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। आम लोगों को इस पर 7.10 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। बैंक ने यह योजना 12 अप्रैल 2023 को शुरू की थी। अब इस योजना में 30 सितंबर तक निवेश कर सकते हैं। SBI ने इससे पहले अमृत कलश की योजना के लिए 30 जून तक की समयसीमा निवेश के लिए रखी थी जिसे आगे बढा दिया गया है।

 

SBI की FD पर ब्याज दरें

7 दिन से 45 दिन की FD: बैंक आम जनता को 3% और सीनियर सिटीजन को 3.50% ब्याज दे रहा है।

46 दिन से 179 दिन की FD: बैंक आम जनता को 4.5% और सीनियर सिटीजन को 5% ब्याज दे रहा है।

180 दिन से 210 दिन की FD: बैंक आम जनता को 5.25% और सीनियर सिटीजन को 5.75% ब्याज दे रहा है।

211 दिन से लेकर 1 साल से कम की एफडी: बैंक आम जनता को 5.75% और सीनियर सिटीजन को 6.25% ब्याज दे रहा है।

1 साल से 2 साल से कम की FD: बैंक आम जनता को 6.8% और सीनियर सिटीजन को 7.30% ब्याज दे रहा है।

2 साल से 3 साल से कम FD: बैंक आम जनता को 7% और सीनियर सिटीजन को 7.50% ब्याज दे रहा है।

3 साल से 5 साल से कम FD: बैंक आम जनता को 6.5% और सीनियर सिटीजन को 7% ब्याज दे रहा है।

5 साल और 10 साल तक की FD: बैंक आम जनता को 6.5% और सीनियर सिटीजन को 7.5% ब्याज दे रहा है।

Market outlook: उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 27 जून को कैसी रह सकती है इसकी चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।