SBI की खास योजना अमृत कलश 30 जून को हो रही है खत्म, मौके का फायदा उठाने के लिए आज ही करें निवेश

SBI Amrit Kalash Deposit Last Date: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ग्राहकों को FD की एक खास योजना अमृत कलश ऑफर कर रहा है। अमृत कलश योजना के तहत SBI आम लोगों के साथ सीनियर सिटीजन को ज्यादा ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। अमृत कलश के तहत एक एसबीआई ग्राहक 400 दिनों की एफडी बुक कर सकता है

अपडेटेड Jun 15, 2023 पर 6:27 PM
SBI की अमृत कलश योजना 400 दिनों की है।

SBI Amrit Kalash Deposit Last Date: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ग्राहकों को FD की एक खास योजना अमृत कलश ऑफर कर रहा है। अमृत कलश योजना के तहत SBI आम लोगों के साथ सीनियर सिटीजन को ज्यादा ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। अमृत कलश के तहत एक एसबीआई ग्राहक 400 दिनों की एफडी बुक कर सकता है। इस विशेष योजना के तहत सीनियर सिटीजन को दी जा रही ब्याज दर 7.60% है। वहीं, अमृत कलश योजना के तहत आम जनता को 7.1% का ब्याज दिया जा रहा है। हालांकि, यह योजना इसी महीने 30 जून को बंद हो जाएगी।

SBI की अमृत कलश योजना

SBI की अमृत कलश योजना 400 दिनों की है। अमृत कलश योजना के तहत सीनियर सिटीजन को 7.60 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। आम लोगों को इस पर 7.10 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। बैंक ने यह योजना 12 अप्रैल 2023 को शुरू की थी। अब ये योजना 30 जून को खत्म होने वाली है। SBI ने इससे पहले अमृत कलश की योजना आगे बढा दी ती। जब तक बैंक इस योजना को और आगे बढ़ाने का फैसला नहीं करता, तब तक एसबीआई में 400 दिनों की एफडी बुक करने के इच्छुक ग्राहक 30 जून तक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।


SBI की FD पर ब्याज दरें

7 दिन से 45 दिन की FD: बैंक आम जनता को 3% और सीनियर सिटीजन को 3.50% ब्याज दे रहा है।

46 दिन से 179 दिन की FD: बैंक आम जनता को 4.5% और सीनियर सिटीजन को 5% ब्याज दे रहा है।

180 दिन से 210 दिन की FD: बैंक आम जनता को 5.25% और सीनियर सिटीजन को 5.75% ब्याज दे रहा है।

211 दिन से लेकर 1 साल से कम की एफडी: बैंक आम जनता को 5.75% और सीनियर सिटीजन को 6.25% ब्याज दे रहा है।

1 साल से 2 साल से कम की FD: बैंक आम जनता को 6.8% और सीनियर सिटीजन को 7.30% ब्याज दे रहा है।

2 साल से 3 साल से कम FD: बैंक आम जनता को 7% और सीनियर सिटीजन को 7.50% ब्याज दे रहा है।

3 साल से 5 साल से कम FD: बैंक आम जनता को 6.5% और सीनियर सिटीजन को 7% ब्याज दे रहा है।

5 साल और 10 साल तक की FD: बैंक आम जनता को 6.5% और सीनियर सिटीजन को 7.5% ब्याज दे रहा है।

निफ्टी साल के अंत तक छू सकता है 21500 का स्तर, डिफेंस और इलेक्ट्रिकल इक्यूपमेंट स्टॉक्स लीडरशिप के लिए तैया

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।