Open PPF Account in SBI Bank: पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) योजना आम लोगों के लिए निवेश के लिए काम की योजना है। इस योजना के तहत सालाना 7.1 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है, जो बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट से ज्यादा है। पीपीएफ खाता आप किसी भी पोस्ट ऑफिस या बैंक में खुलवा सकते हैं। एसबीआई ग्राहक अब अपने इंटरनेट या मोबाइल बैंकिंग सर्विस के माध्यम से ऑनलाइन पीपीएफ खाता खोल सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि आप घर बैठे कैसे अपना पीपीएफ खाता SBI बैंक में खोल सकते हैं।
ऐसे खुलवा सकते हैं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI में पीपीएफ अकाउंट
अपने यूजर के नाम और पासवर्ड के साथ एसबीआई अकाउंट में ऑनलाइन लॉगिन करें।
राइट साइड की तरह ‘Request and enquiries’ का टैब होगा इस पर क्लिक करें।
ड्रॉपडाउन मेन्यू से New PPF Accounts पर क्लिक करें। फिर नया पेज खुल जाएगा।
नए पेज पर अपनी पैन और अन्य डिटेल डालिए।
उसके बाद ब्रांच कोड डालें जहां आप अपना पीपीएफ अकाउंट खोलना चाहते हैं।
अपनी सभी पर्सनल डिटेल्स जैसे एड्रेस और एनरोलमेंट नंबर और Proceed पर क्लिक कर दें।
सबमिट करने के बाद एक डायलॉग बॉक्स दिखाई देगा जिसमें लिखा होगा कि आपका फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट कर दिया गया है।
अब आपको दिए गए रेफरेंस नंबर के साथ फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
'प्रिंट पीपीएफ ऑनलाइन एप्लिकेशन' टैब से खाता खोलने का फॉर्म प्रिंट करें और 30 दिनों के अंदर KYC डॉक्यूमेंट्स और फोटो के साथ फॉर्म ब्रांच में जाकर जमा कर दें।
आधार नंबर SBI सेविंग अकाउंट से होना चाहिए लिंक
आपका आधार नंबर आपके एसबीआई सेविंग अकाउंट से लिंक होना चाहिए। आपका मोबाइल नंबर जो आपके आधार से जुड़ा हुआ है वह भी एक्टिव होना चाहिए।
500 रुपए में खुलवा सकते हैं अकाउंट
पीपीएफ खाता खोलने के लिए आवश्यक न्यूनतम निवेश 500 रुपये है। एक फाइनेंशिलय ईयर में न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.50 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं।
मैच्योरिटी के बाद 5-5 साल तक एक्सटेंशन मिलेगा
पीपीएफ खाता 15 साल में मैच्योर होता है। उसके बाद 5-5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। पीपीएफ खाता खोलने के 5 साल तक इस खाते से पैसा नहीं निकाला जा सकता है। हालांकि, अगर आप 15 साल से पहले पैसा निकालते हैं, तो आपके फंड से 1% काट लिया जाएगा।
पीपीएफ खाता कौन खोल सकता है?
यह खाता कोई भी व्यक्ति अपने नाम से किसी भी डाकघर या बैंक में खुलवा सकता है।