SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया तोहफा! 211 दिनों की FD पर मिलेगा 7% इंटरेस्ट

SBI: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा दिया है। बैंक ने 180 दिनों से 210 दिनों तक और 211 दिनों से एक साल से कम पीरियड वाली एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है। SBI ने इन एफडी पर 0.25 फीसदी का ब्याज बढ़ा दिया है

अपडेटेड Jun 17, 2024 पर 4:01 PM
SBI ने करोड़ों ग्राहकों को दिया तोहफा।

SBI: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा दिया है।  बैंक ने 180 दिनों से 210 दिनों तक और 211 दिनों से एक साल से कम पीरियड वाली एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है। SBI ने इन एफडी पर 0.25 फीसदी का ब्याज बढ़ा दिया है। RBI के नए नियमों के मुताबिक अब बैंक 2 करोड़ रुपये तक की लिमिट को बढाकर 3 करोड़ रुपये कर सकते हैं। SBI बैंक की ये नई दरें 3 करोड़ रुपये तक की एफडी के लिये है। ये नई दरें 15 जून 2024 से लागू हो गई हैं।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के FD रेट्स

7 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4 प्रतिशत


46 दिन से 179 दिन: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6 प्रतिशत

180 दिन से 210 दिन: आम जनता के लिए - 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 6.75 प्रतिशत

211 दिन से 1 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7 प्रतिशत

1 साल से 2 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 6.80 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.30 प्रतिशत

2 साल से 3 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

3 साल से 5 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.25 प्रतिशत

5 साल से 10 साल तक: सामान्य जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत।

(5 से 10 साल की एफडी पर एसबीआई वीकेयर एफडी के तहत सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज मिलता है।)

इनकम टैक्स की पुरानी और नई रीजीम में से किसका करें इस्तेमाल? जानिए एक्सपर्ट्स के जवाब

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।